फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एम्स और सफदरजंग से भी बड़ा होगा लोकनायक अस्पताल, 25 मंजिला होगी इमारत

Thu, 28 Jun 2018 12:32 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, परीक्षित निर्भय
विज्ञापन
लोक नायक अस्पताल
विज्ञापन

स्वास्थ्य को तरजीह देते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को एक अत्याधुनिक अस्पताल देने का निर्णय लिया है। जल्द ही दिल्ली सरकार एम्स और सफदरजंग से भी बड़ा अस्पताल तैयार करने जा रही है। करीब 750 करोड़ रुपये की लागत से लोकनायक अस्पताल परिसर में 25 मंजिला इमारत का निर्माण शुरू होगा। 10 सरकारी विभागों से एनओसी भी मिल चुकी है। करीब चार साल निर्माण के बाद इस अस्पताल में कुल चार हजार बिस्तरों की क्षमता होगी। जोकि पूरे देश में सर्वाधिक है। 

विज्ञापन


अभी तक सबसे ज्यादा बिस्तर सफदरजंग अस्पताल में है। जहां बिस्तरों की संख्या करीब तीन हजार बताई जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि लोकनायक काफी पुराना अस्पताल है। यहां हर दिन 7 से 8 हजार मरीजों का उपचार किया जाता है। अस्पताल की ओपीडी सफदरजंग और डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल (आरएमएल) के बराबर है। ऐसे में सरकार ने नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। इसमें मातृ शिशु के अलावा एडवांस बाल रोग और आईसीयू केयर पर काम होगा।       
 

विज्ञापन

ऐसा होगा लोकनायक अस्पताल

lok nayak hospital
दिल्ली सरकार ने इमारत का मॉडल तैयार कर लिया है। इसके तहत 2 मंजिला पार्किंग के बाद 23 मंजिल की इमारत होगी। एक हिस्सा जीबी पंत सुपर स्पेशएलिटी अस्पताल की ओर होगा जबकि दूसरा दिल्ली गेट मेट्रो स्टेशन की ओर। 475 वाहन पार्किंग की क्षमता वाली इस इमारत का निर्माण 2022 तक पूरा होगा। डेढ़ वर्ष तक अन्य सुविधाओं पर काम चलेगा। अनुमान है कि दिल्ली सरकार वर्ष 2025 में इसे जनता के लिए सौंपेगी।       

यूं बढ़ेगी अस्पताल की क्षमता 
वर्तमान में इस अस्पताल में 2,053 बिस्तरों की क्षमता है। लेकिन नई इमारत के बाद ये चार हजार पहुंचेगी। इसके अलावा आईसीयू 83 से बढ़कर 400 होंगे इसमें 44 ऑपरेशन थियेटर भी होंगे। इसके अलावा 75 वरिष्ठ डॉक्टर, 300 सीनियर एवं जूनियर रेजीडेंट और करीब 1500 नर्सें तैनात होंगी।       

एम्स-सफदरजंग की तरह हर सुविधा
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार, एम्स और सफदरजंग देश के सबसे बड़े अस्पताल हैं। लेकिन दिल्ली के लिए लोकनायक सबसे बड़ा है। एम्स और सफदरजंग की भांति यहां हर तरह की सुविधा मौजूद है। बाकी नए प्रोजेक्ट के पूरा होने के बाद इलाज और भी बेहतर होगा। हालांकि दोनों ही संस्थानों में चिकित्सीय शोध को लेकर बड़ा अंतर जरूर है।       

कागजी खानापूर्ति पूरी
सूत्रों के अनुसार, मॉडल बनाने के बाद सभी कागजी खानापूर्ति हो चुकी है। जल्द ही वित्तीय विभाग अंतिम रिपोर्ट तैयार कर इसे कैबिनेट में प्रस्तुत करेगा। सूत्रों की मानें तो इसी साल के आखिर तक इस पर काम शुरू होना है। 

84,840 वर्ग मीटर में बनने वाले इस एडवांस पिडिएट्रिक एवं मातृ शिशु के इस ब्लॉक में कुल 1,472 बेड होंगे। जिसके बाद लोकनायक अस्पताल देश का सबसे बड़ा चार हजार बिस्तर वाला अस्पताल बन जाएगा। 
डॉ. जे एस पासी, चिकित्सा निदेशक, लोकनायक अस्पताल      
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें