फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो राज्यों के मुख्यमंत्रियों को चुनौती देंगी महिलाएं

Thu, 25 Oct 2018 08:36 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
0वसुंधरा राजे और मुकुल चौधरी (फाइल फोटो)
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनावी रण चरम पर है। इन प्रदेशों में मुख्य लड़ाई कांग्रेस और भाजपा के बीच है। दिलचस्प बात ये है कि इन प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को दो महिलाएं चुनौती दे रही हैं। रमन सिंह के खिलाफ करुणा शंकर और वसुंधरा के खिलाफ मुकुल चौधरी चुनावी मैदान में होंगी।
विज्ञापन


मुकुल चौधरी मुख्यमंत्री राजे के खिलाफ झालरापाटन सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ेंगी। राजस्थान में मुकुल चौधरी राजस्थान कैडर के चर्चित आईपीएस पंकज चौधरी की दूसरी पत्नी हैं। मुकुल की मां शशि दत्ता भैरोंसिंह शेखावत सरकार में विधि एवं कानून मंत्री थीं, लेकिन बाद में वह बसपा में चली गई थीं।

मुकुल चौधरी का कहना है कि मैं निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में भ्रष्टाचार और कुशासन के मुद्दे पर अपने जन्म स्थान झालरापाटन से चुनाव लडूंगी। मुख्यमंत्री के शासन में पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार और कुशासन की मार झेल रहा है। प्रदेश में अपराधों की संख्या बढ रही है। मैं इन मुद्दों पर जमीनी स्तर पर काम कर रही हूं।
विज्ञापन


आपको बता दें कि पंकज चौधरी जब राजस्थान स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो में तैनात थें तब उन्होंने मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रमुख सचिव तन्मय कुमार पर पद का दुरुपयोग, भ्रष्टाचार, वित्तीय अनियमितता से संबंधित गंभीर आरोप लगाए थे। सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय पंकज चौधरी कई बार मुख्यमंत्री वसुंधरा के खिलाफ लिखते रहते हैं।

मुकुल चौधरी का आरोप है कि वसुंधरा राजे की सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। भ्रष्ट अधिकारियों की सुनी जाती है जबकि ईमानदार अधिकारियों को प्रताड़ित किया जा रहा है। अपने पति और आईपीएस अधिकारी पंकज चौधरी के बारे मुकुल चौधरी का कहना है कि पंकज एक सोच हैं, उन्होंने राजस्थान में ईमानदारी की मिसाल कायम की है और बेईमानों के खिलाफ हमेशा आवाज उठाई है। फिर भी सरकार की तरफ से सात मामलों में चार्जशीट का सामना कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें