फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ पांच इंच का चीरा और कर दिया दिल का ऑपरेशन

Thu, 23 Feb 2017 08:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,जयपुर
विज्ञापन
- फोटो : demo pic
विज्ञापन
जयपुर के सरकारी सवाई मानसिंह अस्पताल में एक किशोरी के दिल का ऑपरेशन सिर्फ पांच इंच के छोटे से चीरे से किया गया है। ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर इसे विश्व में अपनी तरह की पहली सर्जरी होने का दावा कर रहे हैं। कार्डियोथेरेसिक सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. अनिल शर्मा ने यह ऑपरेशन किया है। ऑपरेशन में करीब चार घंटे लगे और बहुत मामूली रक्त की जरूरत पड़ी।
विज्ञापन


दिल का छेद भी बंद कर दिया गया है। डॉ. अनिल शर्मा ने बताया कि 16 वर्षीय किशोरी के दिल में चार बाई साढे तीन सेंटीमीटर का छेद था और दायां वेंट्रिकल्स दो भागों में बंटा हुआ था। पल्मनेरी वॉल्व भी सिकुड़ा हुआ था। ऐसे में फेफडे में खून जाना लगभग बंद हो गया था। शरीर में नीलापन और सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। लीवर में सूजन भी थी। ऐसी बीमारी एक हजार में से एक बच्चे में पाई जाती है।

आमतौर पर इस तरह के ऑपरेशन में छाती की हड्डी काटी जाती है, जो काफी जटिल है। या फिर जांघ में चार सेमी. तथा तीन अन्य छोटे-छोटे चीरे लगाने पडते हैं। लेकिन उन्होंने यह ऑपरेशन छाती के दाईं ओर सिर्फ पांच इंच का चीरा लगा कर किया है। इसके अलावा अन्य कहीं भी चीरा नहीं लगाया गया है। मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ है। इस तरह के ऑपरेशन में मरीज को तीन से पांच दिन में छुट्टी दे दी जाती है। उन्होने बताया कि इस सर्जरी की प्रक्रिया को विश्व भर के मेडिकल जर्नल्स में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें