फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 झारखंडः मुठभेड़ में मारे गए तीन माओवादी, एक जवान घायल

Sat, 04 Apr 2020 03:21 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सीआरपीएफ - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

झारखंड के चाईबासा में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और स्थानीय पुलिस के साथ मुठभेड़ में शनिवार सुबह तीन माओवादी मारे गए और सीआरपीएफ का एक जवान घायल हो गया।

विज्ञापन


झारखंड पुलिस के प्रवक्ता एवं पुलिस महानिरीक्षक साकेत कुमार सिंह ने बताया कि एक सूचना के आधार पर इसे अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि चाईबासा जिले की खूंटी से सटी सीमा पर गुदड़ी थाना क्षेत्र में चिरुनग्रेदा के जंगलों में सुबह लगभग साढ़े सात बजे केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल और स्थानीय पुलिस ने माओवादियों के एक गिरोह को घेर लिया।

अपने को घिरा देखकर माओवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी प्रारंभ कर दी, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में तीन कट्टर माओवादी मारे गए जबकि अन्य घने जंगलों में भाग निकले जिनकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


सिंह ने बताया कि मुठभेड़ स्थल से तीनों माओवादियों के शव बरामद किए गए हैं और वहां से कुछ राइफलें, हथियार और गोला बारूद भी बरामद हुआ है। मुठभेड़ स्थल से नक्सलियों के कपड़े, किताबें और अन्य सामग्री भी बरामद हुई है।

उन्होंने बताया कि इस मुठभेड़ में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 94वीं बटालियन का एक जवान भी घायल हो गया। उसके पैर में गोली लगी है, लेकिन वह खतरे से बाहर है। सिंह ने बताया कि शेष नक्सलियों की पूरे इलाके में तलाश की जा रही है और बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों को भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें