मंडलायुक्त कश्मीर ने घाटी में रूसी पॉपलर के पेड़ को लगाने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। उन्होंने कश्मीर संभाग के सभी उपायुक्तों को निर्देश दिए कि हाईकोर्ट के आदेशों को पूरी तरह से लागू किया जाए।
मंडलायुक्त कश्मीर पांडुरंग के पोले ने इस संबंध में बैठक में यह निर्देश दिए। घाटी में वर्तमान में कोरोना वायरस का संक्रमण फैल रहा है, जिससे स्थिति गंभीर होती जा रही है। पॉपुलर के पेड़ों से निकलने वाले पराग से भी संक्रमण बढ़ सकता है। घाटी में इस दौरान पौधरोपण का सीजन चल रहा है। ऐसे में उन्होंने आदेश दिए कि घाटी में रूसी पॉपुलर के पेड़ के पौधरोपण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया जाए।
इसके साथ अधिकारियों को कहा कि काहचराई और आवासीय क्षेत्रों के 500 मीटर दायरे में आने वाले रूसी पॉपुलर के पेड़ों को दस दिन में काट कर हटा दिया जाए।