फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: हजारीबाग में ट्रक से टक्कर के बाद गहरे गड्ढे में गिरा ऑटोरिक्शा, दो की मौत; 11 घायल

Sun, 08 Sep 2024 05:11 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

बताया गया है कि ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने रास्ते में ही कई और वाहनों को भी टक्कर मार दी। हालांकि, इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
विज्ञापन
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग में रविवार को एक ट्रक से टक्कर लगने के बाद एक ऑटोरिक्शा खाई में जा गिरा। इस घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया गया है कि यह गड्ढा 30 फीट गहरा था। पुलिस के मुताबिक, यह हादसा सुबह 9.30 बजे के करीब दनुआ घाटी के करीब हुआ। 
विज्ञापन


बताया गया है कि ऑटो को टक्कर मारने के बाद ट्रक ने रास्ते में ही कई और वाहनों को भी टक्कर मार दी। हालांकि, इन घटनाओं में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। यह ऑटोरिक्शा बिहार जा रहा था। पुलिस का  कहना है कि ट्रक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मारी, जिससे इसका संतुलन बिगड़ गया और यह गड्ढे में गिर गया। इसमें 13 लोग सवार थे। 

घायलों को बाद में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। हालांकि, गंभीर स्थिति होने के बाद इन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें