फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: एनआईए ने झारखंड में आठ जगहों पर की छापेमारी, पूर्व विधायक पर हमले से जुड़े हैं तार

Wed, 15 Mar 2023 01:22 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

छापेमारी के दौरान एनआईए ने संदिग्धों के ठिकानों से माओवादियों के कई पोस्टर, अवैध कोलहान राज्य से संबंधित दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एनआईए ने बुधवार को झारखंड में आठ जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले के मामले में की गई। बीते साल हुए इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी। जिन जगहों पर छापेमारी की गई, वह माओवादी समर्थक नेटवर्क से जुड़े लोगों के घर हैं। एनआईए को छापेमारी में कई अहम चीजें हाथ लगी हैं। जिनमें नक्सलियों से जुड़े अहम दस्तावेज शामिल हैं। 

विज्ञापन


एनआई ने दी यह जानकारी 
एनआईए के प्रवक्ता ने बताया कि सभी आठ संदिग्धों के परिसरों में छापेमारी की गई। ये लोग माओवादी समर्थक नेटवर्क के सक्रिय सदस्य बताए जा रहे हैं। एनआईए ने बताया कि माओवादियों की जिस टीम ने पूर्व भाजपा विधायक पर हमला किया था, उसे लॉजिस्टिक मदद और अन्य सहायता इन्हीं लोगों ने दी थी। छापेमारी के दौरान एनआईए ने संदिग्धों के ठिकानों से माओवादियों के कई पोस्टर, अवैध कोलहान राज्य से संबंधित दस्तावेज, डिजिटल डिवाइस और कई अन्य दस्तावेज बरामद किए हैं। एनआईए ने बीती एक जनवरी को इस मामले में 14 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। 

ये भी पढ़ें- Jharkhand : झारखंड विधानसभा में रोजगार नीति को लेकर हंगामा, सरकार की योजना पर विपक्ष ने CM से मांगा स्पष्टीकरण
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला
4 जनवरी 2022 को भाजपा के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक गोईलकेरा थाना क्षेत्र के झीलरुवां गांव में एक फुटबॉल प्रतियोगिता में शामिल होने गए थे। वहां से लौटते वक्त गुरुचरण नायक के काफिले पर नक्सलियों ने हमला कर दिया था। इस हमले में गुरुचरण नायक किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल हो गए थे लेकिन उनके दो सुरक्षाकर्मी इस हमले में मारे गए थे। भाजपा के पूर्व विधायक पर हमले को लेकर झारखंड की राजनीति खूब गरमाई थी और भाजपा ने जगह जगह हेमंत सोरेन सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया था। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें