फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand Assembly Election 2024: तेजस्वी ने भाजपा को बताया 'बड़का झूठा पार्टी'; हेमंत सोरेन ने भी साधा निशाना

Mon, 28 Oct 2024 10:23 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोड्डा/देवघर।

सार

Jharkhand Assembly Election 2024: तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में सरकार को अस्थिर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने भाजपा को 'बड़का झूठा पार्टी' करार देते हुए कहा, भाजपा लोगों को धोखा देने के लिए झूठे वादे करती है।
विज्ञापन
तेजस्वी यादव और हेमंत सोरेन। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव ने सोमवार को आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव के दौरान झूठे वादे करके दौरान झूठे वादे करके लोगों के साथ धोखा करती है। गोड्डा में राजद के उम्मीदवार संजय प्रसाद यादव के समर्थन में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड में झामुमो के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार लोगों के विकास के लिए काम कर रही है और उन्हें आर्थिक व सामाजिक न्याय प्रदान कर रही है। 

विज्ञापन
Trending Videos

'लोगों को धोखा देने के लिए झूठे वादे करती है भाजपा'
तेजस्वी यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ने पिछले पांच वर्षों में सरकार को अस्थिर करने के लिए हरसंभव प्रयास किए। उन्होंने भाजपा को 'बड़का झूठा पार्टी' करार देते हुए कहा, भाजपा लोगों को धोखा देने के लिए झूठे वादे करती है। यह लोगों के लिए कुछ नहीं करती। बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में पिछले पांच वर्षों में तेजी से प्रगति कर रहा है। उन्होंने सोरेन को पांच साल तक भाजपा ने परेशान किया। उन्होंने एक स्थिर सरकार को गिराने की कोशिश की, जो गरीबों, आदिवासियों, दलितों और पिछड़ों के लिए काम कर रही है। लेकिन वे असफल रहे, क्योंकि हम यहां एकजुट थे। 
 

गोड्डा में रैली को संबोधित करते तेजस्वी यादव - फोटो : एक्स/तेजस्वी यादव
भाजपा के पास चुनाव के लिए मुद्दे नहीं: तेजस्वी यादव
यादव ने यह भी कहा कि भाजपा ने केंद्रीय एजेंसियों के जरिए सत्ताधारी गठबंधन के सदस्यों को डराने तकी कोशिश की, लेकिन वे सफल नहीं हुए। उन्होंने कहा, यहां एक आदिवासी मुख्यमंत्री को जेल भेजा गया। लेकिन इस बार चुनाव में उन्हें करारा जवाब मिलेगा। यादव ने भरोसा जताया कि गठबंधन झारखंड में फिर से सत्ता में आएगा और राज्य तेजी से प्रगति करता रहेगा। उन्होंने देवघर में भी राजद के उम्मीदवार सुरेश पासवान के समर्थन में भी एक रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा के पास चुनाव के लिए कोई मुद्दा नहीं है। इसके पास सिर्फ हिंदू-मुस्लिम, मंदिर-मस्जिद और कश्मीर-पाकिस्तान के मुद्दे हैं। 

किस आधार पर घुसपैठ का आरोप लगाती है भाजपा: सोरेन
वहीं, झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को भाजपा पर आरोप लगाया कि वह झामुमो पर राज्य में घुसपैठियों को समर्थन देने का आरोप लगा रही है। जबकि वास्तविकता यह है कि केंद्र सरकार घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। मुधुपुर में झामुमो के उम्मीदवार हफीजुल हसन के ससमर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए सोरेन ने पूछा कि भाजपा और उसके नेता झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ का आरोप किस आधार पर लगाते हैं। जबकि किसी की पहचान नहीं हुई है। 

डुमरी में रैली को संबोधित करते हेमंत सोरेन। - फोटो : एक्स/हेमंत सोरेन
'सीमाओं की सुरक्षा का जिम्मा केंद्र के पास'
उन्होंने कहा, सीमाओं की सुरक्षा केंद्र और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के पास है। यह राज्य सरकार के हाथ में नहीं है। मुझे नहीं पता कि वे (भाजपा) झारखंड में बांग्लादेशी घुसपैठ की बात कैसे करते हैं। सोरेन ने कहा, बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री (शेख हसीना) को कैसे लैंड करने की अनुमति मिलती है और उन्हें आश्रय दिया जाता है। यह केंद्र सरकार करती है। लेकिन दोषी हमें ठहराती है। 
विज्ञापन

दो चरणों में होंगे झारखंड विधानसभा चुनाव
झारखंड में 13 और 20 नवंबर को दो चरणों में होंगे। सोरेन ने भाजपा पर जाति, धर्म और समुदाय के नाम पर समाज को बांटने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 2019 में सत्ता में आने के बाद से भाजपा उनके खिलाफ साजिशें कर रही है। उन्होंने कहा, विपक्ष की बाधाओं के बावजूद हम अपने पांच साल का कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। भाजपा का गरीबों, आदिवासियों, दलितों, किसानों और महिलाओं से कोई लेना-देना नहीं है, क्योंकि वह पूंजीपतियों की पार्टी है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर उन्हें से सत्ता में लाया जाता है, तो वह अगले पांच वर्षों में हर गरीब परिवार को एक लाख रुपये देंगे। 

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें