फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर रोकने पर गरमाई राजनीति, कांग्रेस नेता बोलीं- ये बिल्कुल स्वीकार नहीं

Fri, 15 Nov 2024 03:32 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

कथित तौर पर बीते सवा घंटे से राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर गोड्डा में ही फंसा रहा। इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को बीते सवा घंटे से एटीसी द्वारा उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई।  
विज्ञापन
हेलीकॉप्टर में बैठे इंतजार करते राहुल गांधी - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी चुनाव प्रचार के लिए झारखंड दौरे पर हैं। कार्यक्रम के तहत राहुल गांधी आज सुबह झारखंड के गोड्डा पहुंचे और वहां एक जनसभा को संबोधित किया। गोड्डा के बाद राहुल गांधी को चुनाव प्रचार के लिए अन्य जगह पर जाना था, लेकिन कथित तौर पर सवा घंटे तक राहुल गांधी का हेलीकॉप्टर गोड्डा से उड़ान ही नहीं भर पाया। इसे लेकर राजनीति शुरू हो गई है। कांग्रेस का आरोप है कि राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को बीते सवा घंटे से एटीसी द्वारा उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी।   
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता ने की आलोचना
महागामा विधानसभा सीट से विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार दीपिका पांडे ने राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की मंजूरी ने दिए जाने की तीखी आलोचना की। उन्होंने कहा कि 'प्रधानमंत्री देवघर में हैं और सिर्फ इस वजह से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को उड़ान की मंजूरी नहीं मिली। हम जानते हैं कि ये प्रोटोकॉल है लेकिन कांग्रेस ने 70 वर्षों तक इस देश पर शासन किया है और ऐसी घटनाएं किसी विपक्षी नेता के साथ नहीं होनी चाहिए। यह स्वीकार्य नहीं है।'

गोड्डा की रैली में मोदी सरकार पर जमकर बरसे राहुल गांधी
इससे पहले राहुल गांधी ने गोड्डा में आयोजित जनसभा के दौरान पीएम मोदी और सत्ताधारी एनडीए पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी नरेंद्र मोदी से नहीं डरती है। राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री पर अरबपतियों के साथ सांठ-गांठ करने का आरोप लगाया और कहा कि उन्होंने अरबपतियों के 16 लाख करोड़ रुपये माफ किए, लेकिन किसानों का एक रुपया माफ नहीं किया।   
विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि भाजपा के साथ कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन संविधान को बचाने के लिए काम कर रहे हैं, वहीं भाजपा और आरएएस संविधान खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। यह संविधान, हिंदुस्तान की आत्मा है। अपने संबोधन में राहुल गांधी ने INDIA गठबंधन की झारखंड के लिए सात गारंटियों का जिक्र किया। 
विज्ञापन


संबंधित वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें