फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में पांच और संदिग्ध गिरफ्तार, अब तक कुल आठ को पकड़ा

Wed, 06 Mar 2024 06:44 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुमका

सार

स्पेनिश महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में अब तक कुल आठ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर दो मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड पुलिस ने मंगलवार को स्पेनिश महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म और मारपीट के मामले में फरार चल रहे पांच अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। अब तक कुल आठ आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना में शामिल तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर दो मार्च को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

विज्ञापन


अपने पति के साथ बाइक से विश्व भ्रमण पर निकली स्पेनिश महिला ने शुक्रवार रात हंसडीहा पुलिस थाना क्षेत्र में उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की थी। महिला और उनके 64 वर्षीय पिता दो मोटरसाइकिलों पर बांग्लादेश से दुमका पहुंचे थे और बिहार के रास्ते नेपाल जा रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें