फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: बोकारो में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प, एक की मौत; कई सुरक्षाकर्मी घायल

Thu, 03 Apr 2025 11:53 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

झारखंड के बोकारो में प्रदर्शन के दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच हुई झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई। साथ ही चार सुरक्षाकर्मी भी घायल हो गए है। इसके बाद से इलाके में तनाव बढ़ गया। 
विज्ञापन
हथकड़ी, arrest - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बोकारो जिले में सुरक्षा बलों और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई हिंसक झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई, जबकि कई सुरक्षाकर्मी घायल हो गए। यह घटना उस समय हुई जब प्रदर्शनकारी अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतर आए थे। बोकारो में इस्पात भवन के सामने सुरक्षा बल और प्रदर्शनकारियों के बीच टकराव तब बढ़ गया, जब पुलिस ने उन्हें तितर-बितर करने की कोशिश की। झड़प के दौरान एक प्रदर्शनकारी की मौत हो गई और चार सुरक्षाकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। 

विज्ञापन





ये भी पढ़ें:- Rajya Sabha: 'बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों से हिंसा की 2400 से ज्यादा घटनाएं'; कीर्तिवर्धन सिंह ने दी जानकारी

डीआईजी दिग्विजय कुमार ने दी जानकारी
झड़प में एक प्रदर्शनकारी की मौत पर सीआईएसएफ के डीआईजी दिग्विजय कुमार सिंह ने कहा कि प्रदर्शनकारी बिना अनुमति के प्रदर्शन कर रहे थे और हमारे लोगों पर पत्थरबाजी कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए और कुछ जवानों को घायल कर दिया, तो पुलिस ने उन्हें खदेड़ना शुरू कर दिया। इस दौरान कुछ लोग गिर गए, जिसमें एक प्रदर्शनकारी  घायल हो गया। इसके बाद जब उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन




ये भी पढ़ें:- Waqf Bill: खरगे की गृह मंत्री से अपील- गलतियों को सुधारने में हर्ज नहीं, प्रतिष्ठा का विषय न बनाए सरकार
विज्ञापन


मारने पीटने से नहीं हुई व्यक्ति की मौत- डीआईजी
दिग्विजय कुमार ने बताया कि हमने उन्हें भगाने की कोशिश की। उसी क्रम में कुछ लोग गिरे हैं। जिससे एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। हमने उसे अस्पताल भी पहुंचाया था। हमारे किसी भी जवान की मारने पीटने में कोई भूमिका नहीं है। हमारे 4 लोग घायल हुए हैं। हमारे फायर टेंडर के शीशे को भी प्रदर्शनकारियों ने तोड़ दिया। प्रदर्शनकारी बहुत उग्र हो गए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें