फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: झारखंड में सीआईडी ने अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया, विदेशियों को ठगते थे आरोपी

Tue, 19 Mar 2024 08:42 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fraud: सीआईडी ने कहा कि इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त किए गए हैं। बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया और यूके के लोग इनके शिकार बने हैं।
विज्ञापन
कॉल सेंटर (रिप्रेसेंटेशनल) - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सीआईडी ने एक अंतरराष्ट्रीय कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। मंगलवार को अधिकारियों ने बताया कि इस कॉल सेंटर ने विदेशी नागरिकों से उनके डिवाइस के संवेदनशील डेटा का एक्सेस लेकर उनसे धोखाधड़ी की।
विज्ञापन


ऑस्ट्रेलिया-यूके के लोग बने शिकार 
यह कॉल सेंटर रांची में किशोरगंज इलाके के पास एक इमारत के तीसरी मंजिल में चल रहा था। सीआईडी ने के बयान में कहा कि इस मामले में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है और कई इलेक्ट्रॉनिक गैजेट भी जब्त किए गए हैं। बताया गया कि ऑस्ट्रेलिया और यूके के लोग इनके शिकार बने हैं। कॉल सेंटर के सदस्य ब्रिटिश और ऑस्ट्रेलियाई टेलीकॉम कंपनियों के अधिकारी बनकर फोन करते थे और तकनीकी सहायता देने की बात कहते थे। 

पहले भी दो सायबर अपराधी गिरफ्तार हुए थे
बयान में कहा गया, 'जानकारी के अनुसार, इसी मामले में दो सायबर अपराधी गिरफ्तार किए गए थे जो गोरखपुर में दर्ज किया गया था। दो अपराधी अन्य लोगों के साथ मिलकर कॉल सेंटर चला रहे थे। कॉल के दौरान ये इंटरनेट स्पीड जुडी समस्या के जल्द समाधान की बातें करते थे। कॉल के जरिए ही वे लोगों के सिस्टम में रिमोट एक्सेस सॉफ्टवेयर इंस्टाल करा देते थे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें