फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: हजारीबाग में तैनात दारोगा के घर चोरी, लाखों के जेवर और नकदी गायब, सीसीटीवी में कैद हुए चोर

Tue, 27 Oct 2026 05:59 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पटेल कंपाउंड में चोरों ने हजारीबाग में तैनात सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर 20 लाख रुपये से अधिक के जेवरात और नकदी चुरा ली। पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई। पुलिस और एफएसएल टीम जांच में जुटी है।
विज्ञापन
(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रांची के चुटिया थाना क्षेत्र स्थित पटेल कंपाउंड में अपराधियों ने हजारीबाग में पदस्थापित सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर 20 लाख रुपये से अधिक मूल्य के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। अपराधियों के इस दुस्साहस से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मामले में पीड़ित सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता ने चुटिया थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है और पुलिस को सीसीटीवी फुटेज भी सौंपा है। चोरी की पूरी वारदात घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस मामले की तफ्तीश में जुटी है।
विज्ञापन


ताला तोड़कर खंगाले कमरे

जानकारी के अनुसार सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता का मकान कुछ समय से बंद पड़ा था। चोरों ने इसी परिस्थिति का फायदा उठाया और वारदात को अंजाम दिया। लगभग तीन से चार अपराधियों ने बंद मकान में प्रवेश किया और अलग-अलग कमरों में घुसकर गहन तलाशी ली। अपराधियों ने कमरों में रखी अलमारियों और दीवान के ताले तोड़ डाले। इसके बाद आरोपी अलमारियों व दीवान में रखे सोने-चांदी के कीमती जेवरात और नकदी समेटकर मौके से रफूचक्कर हो गए। चोरों ने कमरों में रखा सामान भी इधर-उधर बिखेर दिया। वारदात के समय अपराधियों ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से घर के परिसर में स्थापित सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया, लेकिन उनकी हरकतें और गतिविधियां कैमरे में कैद हो गईं।

रिश्तेदार के पहुंचने पर हुआ खुलासा

इस आपराधिक घटना का खुलासा सुबह उस समय हुआ जब सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के एक रिश्तेदार उनके मकान पर पहुंचे। रिश्तेदार ने घर के मुख्य प्रवेश द्वार का ताला टूटा हुआ पाया। इसके पश्चात जब वह मकान के अंदर गए तो उन्होंने देखा कि सभी कमरों के ताले भी टूटे पड़े थे। कमरों के भीतर अलमारियां तथा दीवान टूटे हुए थे और पूरे मकान में सामान बिखरा पड़ा था। अलमारियों से जेवरात व नकदी गायब देखकर रिश्तेदार ने तुरंत सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता को घटना की जानकारी दी। इसके बाद मामले की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। प्राथमिक आकलन के आधार पर चोरी गए सामान का मूल्य 20 लाख रुपये से अधिक बताया जा रहा है, हालांकि वास्तविक नुकसान का विवरण विस्तृत जांच और आकलन के उपरांत ही स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन


फॉरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य

वारदात की सूचना मिलते ही चुटिया थाना पुलिस और फॉरेंसिक साइंस लैब (एफएसएल) की टीम घटनास्थल पर पहुंची। टीम ने घटनास्थल का बारीक निरीक्षण किया तथा वहां मौजूद महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए। पीड़ित अधिकारी की शिकायत पर चुटिया थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को उपलब्ध कराए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिसकर्मी तीन- चार संदिग्ध अपराधियों की पहचान करने में जुटे हैं। पुलिस अपराधियों के आने और भागने के रास्तों की भी जांच कर रही है ताकि आरोपियों तक जल्द पहुंचा जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें