फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झारखंड: झामुमो का पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास पर हमला, भ्रष्टाचार के मामले में लगाए आरोप, पढ़िए पूरा मामला

Fri, 04 Feb 2022 11:04 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

साल 2016 के एक कथित भ्रष्टाचार के मामले में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एसीबी जांच का निर्देश दिया है। इसे लेकर झामुमो के प्रवक्ता ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास पर हमला बोला।
विज्ञापन
रघुबर दास - फोटो : facebook/Raghubar-Das
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने शुक्रवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को निशाने पर लिया। भट्टाचार्य ने कहा कि क्या कोई मुख्यमंत्री टॉफी और टीशर्ट चुराता है। अगर चोरी ही करनी थी तो कोई बड़ी चीज चुराते। 

विज्ञापन


दरअसल, झारखंड में साल 2016 में राज्य के स्थापना दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों को किए जाने वाले टॉफी और टीशर्ट वितरण में भ्रष्टाचार का मामला सामने आया है। तब राज्य में रघुवर दास मुख्यमंत्री थे। अब मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने इसकी एसीबी (भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो) से जांच का आदेश दिया है।

झामुमो की स्वर्ण जयंती के अवसर पर भट्टाचार्य ने कहा कि पार्टी की यात्रा चार फरवरी 1972 को धनबाद से शुरू हुई थी। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने प्रदेश की मूल भावना झारखंडी पहचान के साथ खिलवाड़ किया था।
विज्ञापन


भट्टाचार्य ने कहा कि किसी राज्य का मुख्यमंत्री टॉफी चुराता है क्या? झारखंड को लेकर बाहर क्या संदेश जाएगा कि मुख्यमंत्री 50 लाख रुपये की टॉफी खा गए, तीन करोड़ की टीशर्ट लूट ले गए।
विज्ञापन


बता दें कि भ्रष्टाचार का यह मामला सामने आने के बाद राज्य का सियासी पारा चढ़ा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें