फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: पत्नी के आत्मदाह मामले में पूर्व SDO को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश; एक दिन पहले हुई गिरफ्तारी

Tue, 11 Feb 2025 01:52 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

पत्नी के आत्मदाह के बाद फरार चल रहे हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को रविवार को रांची से गिरफ्तार किया गया। इसके बाद उन्हें मामले मामले में आरोपी बताते हुए सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। 
विज्ञापन
अदालत का फैसला (सांकेतिक तस्वीर)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड के हजारीबाग सदर के पूर्व एसडीओ अशोक कुमार को अपनी पत्नी अनीता देवी की मौत के मामले में आरोपी बनाया गया है। उन्हें सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। कुमार को हजारीबाग के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एस लम्हे की अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
विज्ञापन


बता दें कि पुलिस अधिकारियों की एक टीम ने फरार चल रहे कुमार को रविवार शाम रांची से गिरफ्तार किया था। इससे पहले 31 जनवरी को एक स्थानीय अदालत ने उनके द्वारा दायर अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया था।

अधिकारियों ने दी जानकारी
अधिकारियों ने बताया कि अनीता देवी ने पिछले साल 26 दिसंबर को हजारीबाग के लोहसिंघना स्थित अपने सरकारी आवास में कथित तौर पर खुद को आग लगा ली थी। घटना के बाद कुमार को पद से हटा दिया गया था। अनीता देवी के भाई राजकुमार गुप्ता ने कुमार और परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें