फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम के खिलाफ चुनाव लड़ेंगी आयरन लेडी, युवाओं के बीच बना रही रणनीति

Sun, 22 Jan 2017 12:11 PM IST
रीता तिवारी/इंफाल
विज्ञापन
11वें ग्लोबल यूथ पीस फेस्ट 2016 में आयरन लेडी इरोम शर्मिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मणिपुर की लौह महिला के नाम से मशहूर इरोम शर्मिला की राजनीतिक पार्टी पीपुल्स रिसर्जेंस एंड जस्टिस एलायंस (प्रजा) राज्य के आगामी विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए अब युवा तबके का मन खंगालने में जुट गई है। इसके लिए पार्टी की ओर से राज्य के विभिन्न इलाकों में खुले सत्र का आयोजन किया जा रहा है ताकि युवा वोटर मणिपुर की समस्याओं व मुद्दों पर खुल कर अपने विचार रख सकें। प्रजा के एक प्रवक्ता ने बताया कि इससे पार्टी को चुनावी रणनीति तैयार करने में सहायता मिलेगी।
विज्ञापन


राजधानी में आयोजित ऐसे ही एक सत्र में युवा तबके के लोगों में बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, संघर्ष और राज्य में शांति बहाली के लिए युवाओं की भागीदारी जैसे मुद्दे पर अपने विचार रखे। प्रजा के संयोजक ईरेंडो लिचोम्बाम ने कहा कि राज्य में यह अपने किस्म की एक नई पहल है। इससे यह समझने में सहायता मिलती है कि आखिर यह तबका चाहता क्या है। इस सत्र में युवाओं की ओर से पूछे गए सवालों के भी जवाब दिए गए। प्रजा ने दूसरे राजनीतिक दलों के उम्मीदवारों को भी युवा तबके के साथ खुली बहस करने की चुनौती दी है।

मालूम हो कि सशस्त्र बल विशेषाधिकार अधिनियम के खिलाफ अपनी लंबी भूख हड़ताल तोड़ कर प्रजा के बैनर तले राजनीति में उतरने वाली इरोम शर्मिला ने इस बार मुख्यमंत्री इबोबी सिंह के खिलाफ उनके चुनाव क्षेत्र से लड़ने का फैसला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें