फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत सोरेन का केंद्र पर हमला, बोले- रेलवे व बीएसएनएल को बेचा जा रहा ताकि आरक्षण खत्म हो जाए

Wed, 05 Feb 2020 12:44 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
हेमंत सोरेन - फोटो : ANI
विज्ञापन

धनबाद में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि यदि हमारे राज्य की वजह से पूरा देश समृद्ध हो रहा है, तो हम यह सुनिश्चित करेंगे कि इसका लाभ पहले हम तक पहुंचे। हम अपने अधिकारों के लिए केंद्र से लड़ने के लिए तैयार हैं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा लोकतंत्र और संविधान को नहीं मानती है। पहले कानून बनाती है, फिर उसे थोप देती है। ये लोग अराजकता फैलाने का काम कर रहे हैं।

हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रेलवे और बीएसएनएल को बेच रही है। वो ऐसा इसलिए कर रहे हैं ताकि आरक्षण खुद खत्म हो जाए। उन्होंने कहा कि अगर आरक्षण नहीं तो हम कोयला, लोहा और जमीन भी केंद्र को नहीं देंगे।

उन्होंने भूमि माफियाओं को चेताते हुए कहा कि उनकी सरकार इस क्षेत्र में कड़े कदम उठाने जा रही है। जमीन अधिग्रहण के नाम पर घोटाला करने वाले लोगों को जेल में डाला जाएगा, भले ही वों किसी भी पार्टी के सदस्य हों।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हमारे राज्य में कोयला के अपार भंडार हैं। हम कोल कंपनियों को राज्य के साथ भेदभाव नहीं करने देंगे। अगर कोल कंपनियां सरकारी जमीन से कोयला निकालती हैं तो उन्हें रोजगार और धन देने होंगे। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें