फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: 'मुस्लिमों को पिछले दरवाजे से आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हेमंत सोरेन', अमित शाह का बड़ा दावा

Sat, 16 Nov 2024 03:50 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: शाह ने आरोप लगाया कि 'हेमंत सोरेन आदिवासी आबादी में गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि वह घुसपैठियों को झारखंड में घुसने और आदिवासी महिलाओं से शादी करने दे रहे हैं। इसकी वजह से घुसपैठिए यहां आदिवासियों की जमीन छीन रहे हैं।'
विज्ञापन
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव 2024: रैली में बोलते अमित शाह - फोटो : एक्स/बीजेपी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर हमला करते हुए कहा कि वह 'कांग्रेस की मदद से पिछले दरवाजे से मुसलमानों को आरक्षण देने की तैयारी कर रहे हैं।' शाह ने चेतावनी देते हुए कहा कि भाजपा इस तरह की किसी भी साजिश को सफल नहीं होने देगी।  शाह ने झारखंड में आदिवासियों की घटती हुई आबादी के लिए भी हेमंत सोरेन को जिम्मेदार ठहराया। 
विज्ञापन


'मुस्लिमों को आरक्षण देने की तैयारी'
झारखंड के दुमका में एक रैली को संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि 'हेमंत सोरेन कांग्रेस की मदद से पिछले दरवाजे से मुस्लिमों को आरक्षण देने की कोशिश कर रहे हैं। मैं चेतावनी देता हूं कि भाजपा हेमंत सोरेन और राहुल गांधी की ऐसी किसी भी योजना को सफल नहीं होने देगी।' उन्होंने आरोप लगाया कि झारखंड सरकार वोट बैंक के लिए घुसपैठ को बढ़ावा दे रही है। शाह ने आरोप लगाया कि 'हेमंत सोरेन आदिवासी आबादी में गिरावट के लिए जिम्मेदार हैं क्योंकि वह घुसपैठियों को झारखंड में घुसने और आदिवासी महिलाओं से शादी करने दे रहे हैं। इसकी वजह से घुसपैठिए यहां आदिवासियों की जमीन छीन रहे हैं।'

मोदी सरकार ने 10 साल में दिए 3.90 लाख करोड़
अमित शाह ने दावा किया कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की सरकार में झारखंड को 10 साल में 84,000 करोड़ रुपये दिए गए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य को 3.90 लाख करोड़ रुपये दिए। उन्होंने कहा 'हेमंत सोरेन भ्रष्टाचार और धन की लूट में लिप्त रहे, लेकिन 23 नवंबर को उनकी विदाई तय है। सत्ता के लालच ने हेमंत सोरेन को राजद-कांग्रेस की गोद में बैठने के लिए मजबूर किया, जिन्होंने झारखंड के निर्माण का ही विरोध किया था। शाह ने वादा किया कि सत्ता में आने के बाद भाजपा राज्य में उद्योग स्थापित करेगी, जिससे झारखंड के युवाओं को आजीविका की तलाश में दूसरे राज्यों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। 
विज्ञापन


झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त किया
अमित शाह ने कहा कि भाजपा सरकार परियोजनाओं के लिए लोगों को विस्थापित करने से पहले उनके पुनर्वास के लिए योजनाओं को सुनिश्चित करेगी। उन्होंने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शासन में झारखंड को नक्सलवाद से मुक्त किया गया और जो कुछ भी बचा है, उसे मार्च 2025 तक खत्म कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें