फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश: कर्मचारियों ने ऑफिस टाइमिंग में किया नाच-गाना, वीडियो वायरल

Tue, 17 Apr 2018 01:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के देवास में महिला एवं बाल विकास विभाग के जिला कार्यालय से चार वीडियो वायरल हुए हैं। सोमवार को सोशल मीडिया पर आए इन वीडियो में विभाग के कर्मचारी फिल्मी गानों पर जमकर नाचते दिख रहे हैं। इसकी सूचना मिलते ही हड़कंप मच गया और सभी कर्मचारियों ने चुप्पी साध ली।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक यह वीडियो 13 अप्रैल की शाम का है जिसमें कार्यालय के पदस्थ कर्मचारी अलग-अलग फिल्मी गानों पर नाच रहे हैं। ऑफिस टाइमिंग के दौरान हुए जश्न में तीन पुरुष और दो महिला कर्मचारी डांस करते दिख रहे हैं।  

सूत्रों के मुताबिक यह वीडियो जिला कार्यालय अधिकारी सुनीता यादव और शहर दक्षिण परियोजना अधिकारी प्रियंका जायसवाल के जन्मदिन का है। जिसके लिए दोपहर 1 से 2 बजे के बीच नाचा-गाना हुआ और केक काटा गया। यह जश्न यहीं नहीं रुका, शाम के 5 बजे के बाद कार्यालय में दोबारा नाच गाना शुरु हो गया। 
विज्ञापन


मंगलवार को होगी कार्रवाई

इस मामले पर जिला कलेक्टर आशीष सिंह का कहना है कि शासकीय कार्यालय में इस तरह नाच गाना करना गलत है। वीडियो का पता चलते ही डीपीओ को कर्मचारियों के नाम पता करने के आदेश दे दिए गए हैं। नाम पता चलते ही मंगलवार को कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें