फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Goa Election 2022: गोवा में भी केजरीवाल ने मुफ्त योजनाओं का वादा किया, बोले- पीएम मोदी ने खुद हमें ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया है

Sun, 16 Jan 2022 12:50 PM IST
हिमांशु मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गोवा में 14 फरवरी को विधानसभा चुनाव होने हैं। इस बीच, यहां सियासी पारा हाई हो गया है। आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव जीतने के लिए यहां पूरी ताकत झोंक दी है। 
 
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोवा के लिए आम आदमी पार्टी ने बड़ा चुनावी वादा किया है। चुनाव प्रचार करने के लिए गोवा पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अगर गोवा में उनकी सरकार बनती है तो हर युवा को रोजगार देंगे। अगर किसी को रोजगार नहीं दे पाए तो उन्हें तीन हजार रुपये प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता देंगे। इसके अलावा 18 साल से अधिक उम्र की महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये दिए जाएंगे। 
विज्ञापन


केजरीवाल ने और क्या वादा किया? 
  • सभी को 24 घंटे मुफ्त बिजली और पानी की सुविधा दी जाएगी। 
  • युवाओं को तीन हजार रुपये बेरोजगारी भत्ता दिया जाएगा। 
  • महिलाओं को हर माह एक हजार रुपये का भत्ता दिया जाएगा। 
  • हर गांव और कॉलोनी में अस्पताल और मोहल्ला क्लीनिक खोला जाएगा। 
  • सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएंगी। 
  • किसानों से बातचीत करने के बाद उनकी समस्याओं को दूर किया जाएगा। 
  • व्यापार और कारोबार को बढ़ावा दिया जाएगा। 

खुद की पार्टी को देश का सबसे ईमानदार पार्टी बताया
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी आजाद भारत की सबसे ईमानदार पार्टी है। बोले, 'पीएम मोदी ने हमें खुद ईमानदारी का सर्टिफिकेट दिया है। पीएम मोदी ने मेरे और मनीष सिसोदिया के खिलाफ रेड करवाई। हमारे 21 विधायकों को गिरफ्तार किया गया और 400 फाइलों की जांच की गई लेकिन हमारे खिलाफ कुछ नहीं मिला। हम भ्रष्टाचार नहीं करते हैं। गोवा में सरकार बनी तो बहुत ईमानदारी के साथ सरकार चलाएंगे।' 
विज्ञापन


सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गोवा में एक बार बीजेपी और एक बार कांग्रेस हो रहा है। अब तो दोनों एक ही पार्टी हो गई हैं। कांग्रेस के सारे लोग पार्टी छोड़कर बीजेपी में चले गए हैं। इनका कुनबा एक ही है लेकिन लोग बदलाव चाहते हैं। 

गोवा में छह महीने के अंदर माइनिंग करेंगे शुरू
केजरीवाल ने कहा कि माइनिंग में बहुत सारे लोगों का निजी स्वार्थ है। ऐसा नहीं हो सकता कि ये लोग माइनिंग शुरू करना चाहें और माइनिंग शुरू ना हो। हमारी नीयत साफ है। गोवा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के छह महीने के अंदर हम माइनिंग शुरू करेंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें