फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मुफ्त स्मार्ट फोन देने की घोषणा आचार संहिता का उल्लंघन’

Thu, 08 Sep 2016 04:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मेरठ
विज्ञापन
सीएम अखिलेश यादव
विज्ञापन
ख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा 2017 में चुनाव जीतने के बाद स्मार्ट फोन देने की घोषणा पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने आपत्ति जताई है। उन्होंने इसे निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता उल्लंघन बताते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे पत्र में कहा है कि अभी आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू नहीं हुई है। लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा अभी से मुफ्त स्मार्ट फोन के लिए पंजीकरण कराने का आग्रह करने और 2017 का चुनाव जीतने के बाद मुफ्त स्मार्ट फोन देने की घोषणा चुनावी प्रलोभन है। उन्होंने इसे निर्वाचन आयोग की आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन बताया है।

उन्होंने कहा संहिता में मंत्रियों को अपने शासकीय दौरों को निर्वाचन से संबंधित प्रचार के साथ नहीं जोड़ना, किसी भी प्रकार के मुफ्त उपहारों का वितरण नि:संदेह लोगों को प्रभावित करना स्वीकारा गया है। राजनीतिक दलों को ऐसे वायदे करने से बचना चाहिए जो निर्वाचन प्रक्रिया की शुचिता को दूषित करें या मतदाताओं पर उनके मताधिकार के प्रयोग में कोई अनुचित प्रभाव डालें। 
विज्ञापन


सांसद ने कहा कि अगले माह से मुफ्त फोन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के लिए कहा गया है और अगले साल की दूसरी छमाही में देने की बात कही गई है। इससे साफ है कि इस अवधि के दौरान होने वाले चुनाव में समाजवादी पार्टी को वोट देने के लिए प्रलोभन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें