फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल, ये हैं पाठकों की ओर से चुने गए जम्मू के 75 नायक

Tue, 18 Apr 2023 10:59 PM IST
देवेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला

सार

#AmarUjala75: कोई भी जीवंत समाज अपने नायकों से ही प्रेरणा पाता है। ये नायक कई बार अतीत तो कई बार वर्तमान से होते हैं। हालांकि, इनका समाज के बीच से होना निर्विवाद होता है। हमारे सुधी पाठकों ने अपने-अपने क्षेत्र की ऐसी ही कुछ शख्सियतों से हमें परिचित कराया, जिन्होंने अपने कार्यों से स्वयं को नायक कहलाने का हक पाया। 
विज्ञापन
Gaurav Diwas: अमर उजाला के 75 साल; जम्मू के 75 नायक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमर उजाला अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूरे कर चुका है। आगरा से आज ही के दिन 1948 में शुरू हुई यह यात्रा अनवरत जारी है। इस मौके पर अमर उजाला ने एक विशेष प्रयोग किया। आइए जानते हैं...

विज्ञापन

अपने कार्यों से व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाले ही समाज के असली नायक होते हैं। पाठकों की ओर से चुने गए हमारे असली नायक सिर्फ अपने क्षेत्र तक सीमित न रहें, इसलिए अमर उजाला इन्हें अपने विशाल पाठक वर्ग तक पहुंचाने का प्रयास कर रहा है। पाठकों के सुझावों और सर्वाधिक मतों के आधार पर आपके क्षेत्र के नायक की सूची तैयार की गई है। 

आपके आसपास से निकले ये 75 चेहरे अपने कार्यक्षेत्र में अग्रणी हैं, नवोन्मेषक और पथप्रदर्शक हैं। अपने काम में विशिष्ट पहचान बनाई है। इनमें से कई आम चेहरे हो सकते हैं, लेकिन इन्होंने अपने अनुपम काम से विशिष्ट पहचान बनाई। अमर उजाला के हर संस्करण में ऐसे 75 नायकों की सूची आज प्रकाशित की गई है। इसे आप अमर उजाला डॉट कॉम और अमर उजाला के ईपेपर पर पढ़ सकते हैं।
 
विज्ञापन

पढ़ें आपके शहर के पाठकों से मिले सर्वाधिक मतों के आधार पर बनी नायकों की सूची

1. पद्म विभूषण डॉ. कर्ण सिंह, जाने-माने विद्वान 
2. कैप्टन बाना सिंह, परमवीर चक्र विजेता  
3. सोनम वांगचुक, रमन मैग्सेसे पुरस्कार से सम्मानित  
4. सीमा अनिल सहगल, बुलबुल ए कश्मीर  
5. चिराग कोतवाल, इंडियन आइडल  
6. पद्मश्री नरसिंह देव जमवाल, साहित्यकार  
7. पद्मश्री जावेद अहमद टाक, सामाजिक कार्यकर्ता 
8. पद्मश्री प्रो. चमनलाल सप्रू  
9. पद्मश्री गुलाम रसूल खान  
10.  हिना खान, टीवी कलाकार  
11. रुबैदा सलाम, कश्मीर की पहली महिला आईपीएस अधिकारी  
12. अतहर आमिर उल सफी खान, 2015 की यूपीएससी परीक्षा में दूसरा स्थान 
13. शाह फैसल, जम्मू-कश्मीर के पहले यूपीएससी टॉपर  
14. पद्मश्री प्रो. वेद कुमार घई, शिक्षाविद  
15. जन्नत तारिक, डल की सफाई अंबेसडर  
16. मंजूर अहमद अलेई, कारोबारी  
17. संध्या धर, नारी शक्ति सम्मान विजेता 
18. उमरान मलिक, देश के सबसे तेज गेंदबाज  
19. परवेज रसूल, जम्मू-कश्मीर से पहले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर  
20. पूजा देवी, पहली महिला बस चालक 
21. पद्मश्री मोहन सिंह सलाथिया, रंगकर्मी  
22. पद्मश्री बलवंत ठाकुर, नाटककार  
23. पद्मश्री डॉ. जितेंद्र उधमपुरी, साहित्यकार  
24. चंदीप सिंह, विश्व पैरा ताइक्वांडो 
25. शिवानी चाढ़क, अंतरराष्ट्रीय क्लाइंबर  
26. संजीव कुमार, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता  
27. एयर कमोडोर हिलाल अहमद राथर, राफेल उड़ाने वाले पहले भारतीय पायलट  
28. मकबूल जान, पेपर माशी हस्तशिल्प कला विशेषज्ञ  
29. अदनान मंजूर, रबाब  
30. जायरा वसीम, दंगल फेम गर्ल  
31. सुविधा सरीन, अंतरराष्ट्रीय रोलबॉल खिलाड़ी  
32. बवलीन कौर, रिदमिक जिमनास्ट  
33. मिथुन मन्हास, क्रिकेटर  
34. सरगम कौशल, मिसेज वर्ल्ड 2022  
35. ओंकार सिंह, बाल शक्ति पुरस्कार विजेता 
36. मव्या सूदन, प्रदेश की पहली फाइटर पायलट फ्लाइंग ऑफिसर  
37. इरम हबीब, कश्मीर की पहली पेशेवर महिला पायलट  
38. सुनील कुमार, राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता  
39. पद्मश्री प्रो. विश्वमूर्ति शास्त्री, संस्कृत विद्वान  
40. शक्ति पाठक, आईपीएस अधिकारी  
41. आरिफ खान, अल्पाइन स्कीयर  
42. विजय शर्मा, मीराबाई चानू के कोच 
43. अशोक पंडित, फिल्म निर्देशक  
44. विद्युत जामवाल, अभिनेता  
45. तारिक अहमद, सोजनी (सुई) विशेषज्ञ 
46. डॉ. जितेंद्र सिंह, राजनेता  
47. गुलाम अली खटाना, गुज्जर नेता  
48. मुबासिर मुश्ताक, लेट्स टॉक लाइब्रेरी संचालक  
49. गुलाम मोहम्मद जाज, कश्मीरी वाद्य यंत्र बनाने वाले 
50. पद्मश्री डॉ. शेरिंग नोरबू  
51. अतुल मोदी, उद्यमी  
52. नसीम शफाई, साहित्य अकादमी पुरस्कार विजेता  
53. रुखसाना कौसर, बहादुर महिला  
54. डॉ. एसपी वैद, आईपीएस अधिकारी  
55. कर्नल रणवीर सिंह जमवाल, तीन बार एवरेस्ट फतह करने वाले  
56. मूर्तिकार रवींद्र सिंह, मूर्तिकारस  
57. स्वामी विश्वात्मानंद, आध्यात्मिक गुरु 
58. रोहित शास्त्री, मोबाइल गुरुकुल 
59. डॉ. सुशील शर्मा, कार्डियोलॉजिस्ट  
60. देवेंद्र सिंह राणा, राजनेता, कारोबारी  
61. शेखर शर्मा, कार्टूनिस्ट, डोगरी कलाकार  
62. अखिल गुप्ता, उद्योगपति  
63. अफशां आशिक, पत्थरबाज से महिला फुटबॉल टीम की कप्तान  
64. आफरीन हैदर, ताइक्वांडो खिलाड़ी  
65. दानिश मंजूर, फिट इंडिया मूवमेंट के ब्रांड अंबेस्डर  
66. फुरकान अहमद, फुटबॉलर 
 67. आलिया मीर, वन्यजीव संरक्षण पुरस्कार  
68. लेफ्टिनेंट रिगजिन छोरोल, लद्दाख की पहली महिला सैन्य अधिकारी 
69. रोमालो राम, डोगरी कलाकार  
70. कुलदीप हांडू, वुशू के राष्ट्रीय कोच  
71. डॉ. सलीम उर रहमान, सेव हार्ट अभियान चलाया 
72. तसद्दुक हुसैन मुफ्ती, सिनेमेटोग्राफर 
73. मुकेश ऋषि, अभिनेता  
74. मुश्ताक काक, अभिनेता, निर्देशक  
75. नाहिदा खातून, एवरेस्ट फतह करने वाली पहली कश्मीरी महिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें