फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार : तालाब के किनारे छिपाकर रखे बम में धमाके से चार बच्चे घायल

Mon, 11 Mar 2019 12:23 AM IST
आसिम खान भाषा, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के पूर्णिया जिले के रौटा थाना अंतर्गत पलसबाड़ी गांव के समीप रविवार को एक तालाब के किनारे झाड़ी में छिपाये गये बम में विस्फोट होने से चार बच्चे घायल हो गये। रौटा थाना अध्यक्ष मानुतोष कुमार ने बताया कि इस हादसे में घायल हुए बच्चों में पलसबाडी गांव निवासी 12 वर्षीय शिवानी कुमारी, 13 वर्षीय चांदनी कुमारी, 16 वर्षीय प्रीति कुमारी एवं 15 वर्षीय ओम नारायण कुमार शामिल हैं ।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि चारों बच्चे उक्त तालाब में स्नान करने गये थे और उनके द्वारा स्नान किए जाने के बाद तालाब किनारे कपड़ा बदलने के दौरान पास की झाड़ी में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक झोले में रखे बम में अचानक विस्फोट हो गया जिसकी चपेट में वे आ गये।

मानुतोष ने बताया कि बच्चों को इलाज के लिए तत्काल बैसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया और उनमें से 15 वर्षीय ओम नारायण कुमार की स्थिति को गंभीर देखते हुए उन्हें पुर्णिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें