फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: CM सोरेन ने दी जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि, विधानसभा अध्यक्ष समेत अन्य विधायक भी पहुंचे

Fri, 07 Apr 2023 09:09 AM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
विज्ञापन
Jagarnath Mahato - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिवंगत शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। इसके अलावा विधानसभा अध्यक्ष रवींद्र नाथ महतो और अन्य विधायकों ने भी रांची पहुंचकर जगरनाथ महतो को श्रद्धांजलि दी। जगरनाथ महतो का छह अप्रैल को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था।

विज्ञापन

 


जानकारी के मुताबिक, झारखंड के मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह रांची लाया गया। अंतिम दर्शन के लिए उनके पार्थिव शरीर को झारखंड विधानसभा परिसर में रखा गया। मंत्रियों और विधायकों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। दरअसल, झारखंड के शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री महतो (56) का गुरुवार को चेन्नई के एक अस्पताल में निधन हो गया था। उनका इलाज चल रहा था।

रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, विपक्ष के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, कैबिनेट मंत्री मिथिलेश ठाकुर और आलमगीर आलम सहित सत्तारूढ़ और विपक्षी दलों के नेता मंत्री के अंतिम दर्शन के लिए मौजूद थे। विधानसभा परिसर में झारखंड के कैबिनेट मंत्री चंपई सोरेन, बादल पत्रलेख, बन्ना गुप्ता और मिथिलेश ठाकुर, विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी, निर्दलीय विधायक सरयू राय और कई अन्य ने पुष्पांजलि अर्पित की।

विज्ञापन


विधानसभा के बाद उनके पार्थिव शरीर को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) कार्यालय में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा, जहां से उसे उनके पैतृक स्थान बोकारो स्थित सिमराकुली अलार्गो गांव ले जाया जाएगा और वहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें