फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट, सीबीआई जैसे संस्थान संविधान के दायरे में स्वतंत्रतापूर्वक करें कार्य : मनमोहन

Sat, 07 Sep 2019 09:16 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
विज्ञापन
डॉ. मनमोहन सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस नेता डॉ. मनमोहन सिंह ने शनिवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट, चुनाव आयोग, सीबीआई और ऐसे अन्य संस्थानों को संविधान के दायरे में रहते हुए स्वतंत्रतापूर्वक कार्य करना चाहिए। डॉ. मनमोहन सिंह राजस्थान के जयपुर में लक्ष्मीपत विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए हमें सिद्धांत और ज्ञानी व दूरदर्शी नेता चाहिए। हमारे संविधान में निहित मूल्यों की रक्षा के लिए राजनीतिक दलों की जरूरत होती है। हमारी एकता के लिए सरकार को न्याय, स्वतंत्रता और समानता का पालन करना चाहिए और ऐसा माहौल होना चाहिए जहां विरोधी विचार को भी सम्मान मिले।' बता दें कि कांग्रेस सहित कई प्रमुख विपक्षी दल सरकार पर आरोप लगा रहे हैं कि सरकार ने चुनाव आयोग और सीबीआई जैसे संस्थानों का दुरुपयोग किया है। 

डॉ. मनमोहन सिंह ने कहा कि हमें संसद की सर्वोच्चता, इसकी प्रक्रियाओं, सरकार और राष्ट्रपति के नियमों  का सम्मान करना चाहिए। सुप्रीम कोर्ट, भारतीय चुनाव आयोग, भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक, सीबीआई, सतर्कता आयोग, सूचना आयोग और सरकार द्वारा गठित ऐसे अन्य संस्थानों से अपेक्षा की जाती है कि वह समय-समय पर संविधान के दायरे में रहते हुए स्वतंत्रतापूर्वत कार्य करें। हमें यह निश्चित करना होगा कि ऐसा हो। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें