फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में आप को प्रचंड बहुमत, भाजपा आठ सीटों पर सिमटी: चुनाव आयोग का आंकड़ा

Tue, 11 Feb 2020 03:46 PM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव परिणाम 2020 - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
देश के दिल दिल्ली में एक बार फिर आम आदमी पार्टी (आप) की ऐसी आंधी चली जिससे न सिर्फ भाजपा के मंसूबों पर पानी फिर गया बल्कि कांग्रेस भी पूरी तरह उजड़ गई। दिल्ली ने आप के ‘अच्छे बीते पांच साल’ के दावे पर मुहर लगाते हुए अगले पांच साल के लिए ‘लगे रहो केजरीवाल’ का जनादेश दिया। मंगलवार को आए विधानसभा चुनाव के नतीजों में आप ने ऐतिहासिक प्रदर्शन दोहराते हुए 70 में से 62 सीटें जीतकर सत्ता में जबरदस्त वापसी की।
विज्ञापन


वहीं, लोकसभा चुनाव में 57 फीसदी वोटों के साथ सभी सात सीटें जीतने वाली भाजपा पांच सीटों के फायदे के साथ सिर्फ आठ सीटों पर सिमट गई। दूसरी ओर, 15 साल दिल्ली पर राज करने वाली कांग्रेस का पिछली बार की ही तरह इस बार भी खाता नहीं खुला है। राष्ट्रीय राजधानी की जनता ने भारत-पाकिस्तान का मुकाबला, आतंकवादी, अराजक, टुकड़े-टुकड़े गैंग, गोली मारो और बिरयानी खिलाने जैसे भड़काऊ नारों की जगह बिजली, पानी, सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत मुद्दों पर वोट दिया।

यही कारण है कि पिछले विधानसभा चुनाव में 95 फीसदी सीटें जीतकर इतिहास रचने वाली आप ने फिर 90 फीसदी सीटें जीतकर वापसी की है।नतीजे आने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जीत के लिए दिल्ली की जनता को बधाई दी।
विज्ञापन

 

ये आठ सीटें नहीं जीत सकी आप, भाजपा के खाते में गई

आप सिर्फ गांधीनगर, घोंडा, करावल नगर, रोहिणी, रोहतास नगर, विश्वास नगर, लक्ष्मीनगर, बदरपुर सीट पर हारी है। ये सभी सीटें भाजपा के खाते में गई हैं। इनमें से पांच सीटें पिछली बार आप के पास थीं। वहीं, भाजपा पिछली बार जीती मुस्तफाबाद सीट हार गई है। जबकि विश्वासनगर से ओपी शर्मा और नेता प्रतिपक्ष रहे विजेंद्र गुप्ता ने रोहिणी सीट इस बार भी बचा ली।

केजरीवाल के ये सभी मंत्री जीते

सीएम केजरीवाल सहित उनकी सरकार के सभी मंत्री चुनाव जीत गए हैं। इनमें सतेंद्र जैन, गोपाल राय, इमरान हुसैन, राजेंद्र पाल गौतम और कैलाश गहलोत शामिल हैं। वहीं, पटपड़गंज से चुनाव लड़े डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने बेहद कांटे की टक्कर में भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी को 3207 वोटों पराजित किया। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल भी शाहदरा से चुनाव जीत गए हैं। 
विज्ञापन








 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें