फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजरीवाल बोले, दिल्ली के पास दो रास्ते, एक-दूसरे पर हिंसा करें या सहयोग कर शांति स्थापित करें

Wed, 26 Feb 2020 08:14 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • मुख्यमंत्री ने विधानसभा में कहा- सभी लोग मिलकर दिल्ली को बेहतर बनाने में दें अपना सहयोग
विज्ञापन
Arvind Kejriwal in Delhi Assembly - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले तीन दिनों से हिंसा का दंश झेल रही दिल्ली में बुधवार को हर तरफ से शांति बहाली की कोशिशें शुरू हो गई हैं। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल ने हिंसाग्रस्त इलाकों में जाकर लोगों से मुलाकात की और उनमें भरोसा जगाने की कोशिश की। दिल्ली के अनेक इलाकों में अमन कमेटी के लोगों ने शांति मार्च निकाला है। हिंसा से दुखी अरविंद केजरीवाल ने सभी समुदायों से शांति की अपील की है।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को दिल्ली विधानसभा में कहा कि दिल्ली पुलिस ने स्थिति को संभालने की बहुत कोशिश की, लेकिन कई जगहों पर यह कोशिश पर्याप्त नहीं थी। उन्होंने सभी पार्टी के विधायकों से मिलकर बातचीत कर शांति के लिए विभिन्न उपायों पर चर्चा की थी और उनके सभी विधायक अपने-अपने इलाके में थे और स्थिति संभालने की कोशिश कर रहे थे। कई जगहों पर विधायकों ने दंगे रोकने में सफलता भी पाई।

उन्होंने कहा कि गृहमंत्री अमित शाह के साथ भी सभी दलों ने मिलकर बैठक की और इस स्थिति को संभालने की परिस्थितियों पर विचार किया। इसके दौरान भी सभी लोगों को साथ लाकर शांति स्थापित करने पर सहमति बनी। सभी दलों ने अपने-अपने स्तर पर इसके लिए प्रयास भी किए।
विज्ञापन


केजरीवाल ने कहा कि हमारे पास दो ही रास्ते हैं। पहला या तो एक-दूसरे से नफरत करें और एक-दूसरे का नुकसान करें, और दूसरा यह कि सभी साथ आकर एक दूसरे का सहयोग करें और दिल्ली को बेहतर बनाएं। अब स्थिति को कैसे संभालें इस पर विचार होना चाहिए।

इसके लिए एक ही रास्ता हो सकता है कि सभी समुदाय के लोग साथ आकर एक दूसरे का सहयोग दें और स्थिति को शांत करने पर विचार करें। ऐसा करके ही दिल्ली को बेहतर दिल्ली बनाया जा सकता है। शांति स्थापित करने का इसके अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं है।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें