फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमत्कार! सात साल बाद जिंदा वापस लौटा सेना का 'मरा हुआ' जवान

Thu, 16 Jun 2016 08:43 AM IST
एजेंसी/ जयपुर
विज्ञापन
demo
विज्ञापन
सड़क हादसे के बाद सेना ने अपने जिस जवान को मृत मान कर उसकी पत्नी के लिए पेंशन शुरू कर दी थी, फिल्मी कहानी की तर्ज पर सात साल बाद वह जवान वापस अपने घर लौट आया। यह वाकया भारतीय सेना की के जवान धर्मवीर यादव का है।
विज्ञापन


यादव ने वर्ष 2009 में देहरादून में एक सड़क हादसे में अपनी याददाश्त गंवा दी थी और अपने परिवार से बिछड़ गया था। लेकिन पिछले दिनों हरिद्वार में उसके साथ हुए एक मामूली सड़क हादसे के बाद उसकी याददाश्त वापस आ गई। सात साल बाद खोई याददाश्त फिर लौटने पर वह अपने घर अलवर के बहरोड़ लौट आया।

धर्मवीर के पिता कैलाश यादव ने बताया कि रात को जब घर पर पंहुच कर धर्मवीर ने दरवाजा खटखटाया तो उन्होंने उससे पूछा कि वह कौन है। दरवाजा खोलने पर सामने धर्मवीर था। उसे देख कर, उससे बातें कर कैलाश यादव और उनके परिवार वालों को भरोसा ही नहीं हुआ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार भी धर्मवीर को मृत मान चुका था। याददाश्त लौटने के बाद खुद को भिखारी जैसी हालत में पाकर वह दंग रह गया। एक आदमी के दिए 500 रुपये से उसने अपना हुलिया ठीक किया और अपने घर लौटा। धर्मवीर के लौटने के बाद उसके परिवार में खुशी का माहौल है।   कैलाश ने कहा कि उन्होंने सेना की 66 आर्म्ड रेजिमेंट को धर्मवीर के जिंदा होने और घर आने की सूचना दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें