फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने तीन लड़कियों पर फेंका तेजाब फिर किया सुसाइड

Tue, 06 Sep 2016 04:33 PM IST
टीम डिजीटल/अमर उजाला/दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : DEMO Pics
विज्ञापन
अहमदाबाद के भवनगर जिले के तलाजा टाउन में 20 साल के युवक ने तीन लड़कियों पर तेजाब फेंककर हमला किया है। हमला करने के बाद आरोपी युवक डेम में छलांग लगा कर सुसाइड कर लिया है। हालांकि पुलिस इस बात का पता नहीं लगा पाई है कि उसने लड़कियों जोकि तीनों बहने हैं, पर तेजाब क्यों फेंका है?
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार युवक की पहचान सुनील सर्विया के रुप में हुई है और जिन तीन लड़कियों पर हमला हुआ है उसमें दो नाबालिग हैं। घायल लड़कियों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सब इंस्पेक्टर पीएस रिज़वी का कहना है कि सुनील ने लड़कियों पर तेजाब तब फेंका जब वह तलाजा टाउन की मार्केट से गुजर रही थी। बताया जा रहा है कि तीनों के हाथ पर चौंटें आई हैं। साथ ही हमला करने के बाद आरोपी ने पास के तालाब में कूद कर जान दे दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार सुनील एक मोबाइल रिपेयरिंग कंपनी में काम करता था। पीड़िताओं के परिजनों का कहना है कि सुनील ने यह कदम किसी के भड़काने पर उठाया है। हालांकि, पुलिस उस शख्स की तलाश भी कर रही है, जिसके कहने पर आरोपी ने तेजाब फेंका है।पुलिस का कहना है कि वह मामले को हर तरीके से जांच रही है कि आखिर युवक के इतना बड़ा कदम उठाने के पीछे वजह क्या है?
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें