एक युवती अपने खेत पर गई थी। इसी दौरान दरिंदों ने उसका अपहरण कर लिया और गैंगरेप किया। फिर पीड़िता को बेच दिया।
घटना उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद जिले की है। मंझनपुर के पूरामुफ्ती इलाके में गैंगरेप के बाद एक युवती को अगवा कर दरिंदों ने उसका सौदा कर दिया। चहारदीवारी में कैद पीड़िता हर दिन जुल्म सह रही है।
पढ़ें:- जंगल में ले जाकर बीमार महिला के साथ गैंगरेप, बेहोश होने पर की और हैवानियत
हफ्ते भर पहले पीड़िता ने एसपी को डाक से प्रार्थना पत्र भेजकर इंसाफ की गुहार लगाई। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने कोतवाल को जांच कर कार्रवाई का निर्देश दिया है।
बता दें कि पूरामुफ्ती इलाके की एक युवती हफ्तेभर पहले खेत में गई थी। इसी दौरान गांव के तीन वहां युवक पहुंच गए और उसे अकेली देख दबोच कर उसे झाड़ी के पीछे उठा ले गए। तमंचा के बल पर दरिंदों ने उसकी अस्मत लूट ली।