काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस ट्रेन में एक महिला सफर कर रही थी। उसके साथ अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वो सह ना पाई। घटना उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की है।
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस में एक महिला से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस 14258 के विकलांग कोच में सफर कर रही थी। उसने रेलवे पुलिस हेल्पलाइन को मोबाइल पर घटना की खबर दी।
पढ़ें:- शोहदे ट्रेन में करते रहे मां और बेटी से बदसलूकी, किसी के न आने पर मजबूरन उठाना पड़ा ये कदम
मुरादाबाद कंट्रोल रूम से बरेली जंक्शन आरपीएफ को अलर्ट कर दिया गया। सोमवार रात में काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के जंक्शन पहुंचने पर विकलांग कोच से आरोपी युवक को उतार लिया गया। आरपीएफ ने महिला से तहरीर देने को कहा, लेकिन उसने कर दिया।
बाद में आरपीएफ ने युवक के खिलाफ विकलांग कोच में सफर करने के मामले में कार्रवाई की। इस मामले की आईजी रेलवे खुद मानीटरिंग करते रहे। आरपीएफ थाना प्रभारी तेज प्रताप सिंह के मुताबिक महिला मुरादाबाद से काशी विश्वनाथ के विकलांग कोच में चढ़ी थी।
फाइल फोटो
कोच में संभल का एक युवक भी मुरादाबाद स्टेशन से ही चढ़ा था। वह बीएससी का छात्र है। उसे लखनऊ जाना था। रामपुर के पास ट्रेन पहुंचने पर महिला ने कंट्रोल रूम को सूचना दी कि कोच में मौजूद युवक छेड़छाड़ कर रहा है।
पढ़ें:- ट्रेन में भाभी से छेड़खानी कर रहे थे मनचले, विरोध करने पर देवर का किया ये हश्र
इससे रेलवे प्रशासन में हड़कंप मच गया। बरेली जंक्शन पर ट्रेन के पहुंचने पर आरपीएफ ने युवक को कोच से उतारकर हिरासत में ले लिया। ट्रेन में महिला से छेड़छाड़ के मामले की रेलवे आईजी खुद मानिटरिंग करते रहे।
पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उसने बोगी में पर्स चोरी होने की बात कही। बोला, पर्स गायब होने के बाद उसने महिला से इस बारे में पूछा तो वह बिगड़ गई और छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया।