फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर हर बार ऐसा करने लगे हर पत्नी तो तीन तलाक खत्म हो जाए !

Tue, 22 Aug 2017 11:17 AM IST
amarujala.com, Presented By: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
ट्रिपल तलाक - फोटो : सांकेतिक चित्र
विज्ञापन
ये खबर हर उस पति के लिए सबक है जोकि पत्नी को मामूली बात के लिए तलाक देने का दम भरते हैं। अगर पत्नियां ऐसा करने लगें तो तीन तलाक ही खत्म हो जाए। 
विज्ञापन


मामला, हरिद्वार का है। यहां गुस्से में तीन तलाक दे रहे पति को पत्नी ने ऐसा सबक सिखाया कि ‌पति की हालत खराब हो गई। 

हरिद्वार में तीन तलाक दे रहे पति को पत्नी ने इतना पीट दिया कि पति का हाथ फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस ने दोनों को फटकार लगाकर मामला शांत कराया और दोनों को चेतावनी देने के बाद छोड़ दिया।  

हरिद्वार के ज्वालापुर में पति-पत्नी में कहासुनी हो गई। इस पर गुस्से में पति ने एक बार तलाक कहा ही था कि पत्नी उस पर डंडा लेकर टूट पड़ी।

इस पर पति कोतवाली पहुंचा और पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज करने पर अड़ गया। पुलिस ने पत्नी को भी कोतवाली बुलाया। यहां एक बार फिर दोनों के बीच झगड़ा शुरू हुआ और नौबत मारपीट तक जा पहुंची। 

पुलिस ने दोनों को फटकार लगा भविष्य में ऐसा न करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें