फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोधरा के विधायक रावलजी बोले- अगर मुसलमान मुझे वोट नहीं करते हैं तो भी मैं नहीं हारुंगा

Tue, 22 Aug 2017 10:51 AM IST
amarujala.com- Presented by: अनंत पालीवाल
विज्ञापन
C K Raulji - फोटो : indian express
विज्ञापन
गुजरात राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग के लिए कांग्रेस से निष्कासित गोधरा के विधायक सीके राउलजी भाजपा में शामिल होने के लिए तैयार हो गए हैं। सोमवार को उन्होंने अपने बयान में कहा कि भगवा पार्टी के साथ उनका सम्बन्ध विधानसभा चुनावों में उनकी संभावना को प्रभावित नहीं करेगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि चुनाव में अगर मुसलमान मेरे लिए वोट नहीं करते हैं तो भी मेरी हार नहीं होगी।
विज्ञापन


 आपको बता दें कि आगामी चुनावों में गोधरा विधायक सी के रावलजी को भाजपा से टिकट पाने की उम्मीद है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी तक इस मसले पर पार्टी नेतृत्व के साथ चर्चा नहीं हुई है। इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि अभी मैं बीजेपी में पार्टी कार्यकर्ता के रूप में शामिल हो रहा हूं। पार्टी जो फैसला करेगी उस पर विचार करुंगा।

उन्होंने कहा कि मैं पहले जेडीयू में था और पहले भी चुनाव जीते हैं क्योंकि मैंने पूरे जिले में कड़ी मशक्कत की है और सभी समुदायों के साथ एक समान तालमेल बैठाया है। उन्होंने यहां तक कहा कि अगर मुझे मुस्लिम वोट नहीं मिलते हैं तो भी मेरी हार नहीं होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें