फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने की महिला की बेरहमी से पिटाई, वीडियो वायरल होने पर मचा हड़कंप

Thu, 16 Nov 2017 01:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
महिला की पिटाई करते मनचले - फोटो : ani
विज्ञापन
यूपी में महिलाएं सुरक्षित नहीं है। न्यूज एजेंसी एएनआई ने एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो ने महिला सुरक्षा के दावों की पोल खोल दी है। घटना के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले की है। तिवारीपुर थाना के भरपुरवा इलाके में अंसार स्कूल के पास यह पूरी घटना हुई। सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में एक मनचला एक घर के बाहर खड़ा होकर पत्थर फेंकता दिखाई दे रहा है। 

पढ़ें:- दरोगा ने मारा थप्पड़, बुजुर्ग ने उठाया खतरनाक कदम

जब एक महिला घर से बाहर आती है और पत्थर फेंकना का विरोध करती है। तो आरोपी युवक उससे बहस करने लगता है। इसके बाद अचानक युवक अपने के साथी के साथ मिलकर उस महिला की पिटाई करने लगता है। विवाद बढ़ता देख एक अन्य महिला घर के अंदर से आई और बीच बचाव किया तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। वीडियो को बाद में सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जब पुलिस को मामले की जानकारी लगी तो हड़कंप मच गया।  #WATCH: Woman thrashed by molesters in Uttar Pradesh's Gorakhpur. Police case registered (12.11.2017, Source: CCTV footage) pic.twitter.com/V1fMFr4kSZ — ANI UP (@ANINewsUP) November 15, 2017 बताया जा रहा है कि घटना 12 नवंबर की है। पूरी घटना पर डीआईजी ने संज्ञान लिया है। डीआईजी ने आरोपियों की गिरफ्तारी के आदेश दिए हैं।

पढ़ें:- ग्रामीणों से 6 चोरों को जमकर पीटा, एक चोर ने उठाया ऐसा कदम, देखकर लोग रह गए दंग

डीआईजी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस के पास है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तार कर ली जाएगी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें