फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति के दोस्त ने किया रेप, गर्भवती हुई तो कर डाला घिनौना काम 

Tue, 07 Nov 2017 09:19 PM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
पति-पत्नी में सुलह कराने का झांसा देकर एक युवक ने महिला का लंबे समय तक यौन शोषण किया। जब महिला गर्भवती हो गई तो युवक ने उससे गर्भपात कराने के लिए कहा। इस पर दोनों के बीच विवाद हो गया। 
विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले की है। कोतवाली चौक इलाके की एक कॉलोनी में रहने वाली एक महिला की उसके पति से अनबन हो गई थी। इसके बाद से पति-पत्नी अलग-अलग रह रहे थे। महिला अकेली रह रही थी। महिला का आरोप है कि इस दौरान उसके पति का दोस्त रजनीश गुप्ता उसके संपर्क में आया। 

पढ़ें:- पति ने दोस्तों के साथ पत्नी का किया अपहरण, और फिर किया गैंगरेप

उसने पति से सुलह कराने की बात कहकर नजदीकियां बढ़ा लीं। काफी समय तक महिला की उसके पति से सुलह नहीं हुई तो रजनीश ने उसे शादी करने का झांसा दिया। इसके बाद उससे शारीरिक संबंध बनाने लगा। इससे महिला गर्भवती हो गई।
विज्ञापन


महिला का कहना है कि गर्भवती होने के बाद करीब डेढ़ महीने पहले उसने रजनीश से शादी के लिए कहा। इस पर उसने शादी से इंकार कर दिया और गर्भपात कराने के लिए दबाव बनाया। 
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला ने एसपी केबी सिंह से मिलकर कार्रवाई की मांग की। एसपी ने चौक कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई का आदेश दिया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी रजनीश के खिलाफ दुष्कर्म और एससी-एसटी एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। 

पढ़ें:- मासूम बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म की कोशिश, विरोध करने पर की दरिंदगी

कोतवाली चौक इंस्पेक्टर अशोक पाल सिंह ने कहा कि महिला की तहरीर पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। महिला अनुसूचित जाति की है। ऐसे में इस मामले में जांच सीओ स्तर से होगी। आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें