फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानपति ने महिला समेत 2 बच्चों को किया आग के हवाले, झुलसे

Mon, 07 Mar 2016 02:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सहारनपुर

सार

  • घर में घुसने की कोशिश में नाकाम प्रधानपति ने की वारदात
  • प्रधानपति की करतूत से महिला और बच्चे बुरी तरह झुलसे  
विज्ञापन
मां-बच्चों को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के सहारनपुर के बड़गांव में ग्राम प्रधान के पति ने एक घर में सो रही महिला और उसके दो बच्चों को आग के हवाले कर दिया। आग से झुलसी महिला और बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस में दर्ज तहरीर के मुताबिक प्रधान का पति और दो अन्य लोग साथ रात के वक्त महिला के घर पहुंचे। घर का दरवाजा न खुलने पर आरोपियों ने खिड़की से ही महिला के बिस्तर पर मिट्टी का तेल छिड़का और आग लगाकर फरार हो गए।
विज्ञापन


प्रधानपति की इस हैवानियत से इलाके भर में हड़कंप मचा है। तहरीर में बताया गया है कि प्रधानपति बदनीयती से घर में घुसने की कोशिश कर रहा था। इसके लिए वो पिछले मतदान के दौरान वोट न मिलने की भी दलील दे रहा था। आरोपियों ने महिला और उसके बच्चों को आग के हवाले करने से पहले खूब गाली-गलौच भी किया। 

पुलिस फिलहाल में मामले की तफ्तीश कर रही है। और जल्दबाजी में कार्रवाई करने से बच रही है। पुलिस की मानें तो जल्द ही इस मामले में फर्दाफाश कर दिया जाएगा। हालांकि पुलिस ने एक आरोपी को धर लिया है। 
विज्ञापन


वारदात सहारनपुर के बड़गांव की है। बदनीयती से आए ग्राम प्रधान के पति और उसके दो साथियों ने दरवाजा न खुलने पर दलित महिला और उसके दो बच्चों पर खिड़की से मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी।

तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के पति की तहरीर पर थाना पुलिस ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

आग से झुलसी महिला और दो बच्चे अस्पताल में भर्ती

मां-बच्चों को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बड़गांव थाना क्षेत्र के गांव शिमलाना निवासी नीटू की पत्नी मोनिका शनिवार रात अपने पांच वर्षीय बेटे लक्की और डेढ़ वर्षीय हैप्पी के साथ कमरे में सो रही थी। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार गांव के ही ग्राम प्रधान का पति वीरपाल दो अन्य के साथ रात के करीब 9 बजे बदनीयती से उसके घर में घुस आए और वोट न देने की बात कहकर गाली गलौच कर दरवाजा खोलने की धमकियां देने लगे। 

दरवाजा न खोलने पर बिस्तर पर सो रही महिला पर खिड़की से मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी। आग लगने से महिला और उसके दोनों बच्चे बुरी तरह झुलस गए। इसके बाद हमलावर भाग गए। 

शोर सुनकर अन्य परिजन भी जाग गए। उन्होंने रात में ही झुलसी महिला और बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

घटना की सूचना मिलते ही एसओ के साथ एसपी देहात जगदीश प्रसाद शर्मा ने भी गांव पहुंच कर मौके का निरीक्षण किया। पड़ोसियों से भी पूछताछ की गई। पुलिस ने घटना में नामजद आरोपी प्रमोद को सुबह गांव से गिरफ्तार कर लिया। उधर थाना प्रभारी डीके त्यागी का कहना है कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना की रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें