मुंबई के नेहरू नगर में एक महिला ने पूर्व प्रेमी से बदला लेने की सनक में खौफनाक वारदात को अंजाम दिया। महिला ने पूर्व प्रेमी का न्यूड वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल भी कर दिया। इस आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के गिरफ्तार किया है, जिनमें एक नाबालिग भी शामिल हैं।
पीड़ित ने अपने साथ हुई वारदात पुलिस के सामने रखते हुए बताया कि उसे 15 फरवरी की रात अगवा कर लिया गया। आरोपी उसे अपने घर ले गया, जहां उसकी पूर्व प्रेमिका मौजूद थी। आरोपी ने अपनी पत्नी (पूर्व प्रेमिका) से उसकी चप्पलों से पिटाई करने को कहा। पिटाई के बाद सभी ने मिलकर पीड़ित के कपड़े खोल दिए और अश्लील वीडियो बनाने लगा।
इसके बाद उन्होंने पीड़ित को धमकी दी कि अगर इसकी जानकारी किसी को दी तो उसकी हत्या कर देंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक पीड़ित के शरीर पर चोट भी आई है।
पति के शक को खत्म करने के लिए किया ये सब
दरअसल, पीड़ित राहुल (बदला हुआ नाम) और आरोपी महिला के साथ चार साल पहले रिलेशनशिप में थे। दो साल महिला की शादी हो और वह मुंबई आ गई, लेकिन उसके पति को रिलेशनशिप का पता चल गया और वह उसपर शक करने लगा। ऐसा माना जा रहा है महिला ने खुद को सही साबित करने के लिए राहुल की पिटाई करने का फैसला लिया। इसके बाद दोनों ने दो अन्य साथियों के साथ प्लान बनाकर राहुल की पिटाई की।