फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा में ब्वॉयफ्रेंड के सामने युवती से गैंगरेप, तस्वीरें खीचकर मांगे पैसे

Sat, 26 May 2018 08:36 AM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
विज्ञापन

दक्षिणी गोवा में एक युवती के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही तीन लोगों ने गैंगरेप किया। दक्षिणी गोवा के पुलिस अधीक्षक अरविंद गावास ने बताया कि वारदात बृहस्पतिवार रात पणजी से करीब 50 किलोमीटर दूर सेरनाबहातिम बीच पर हुई।

विज्ञापन


आरोपियों ने पहले युवती और उसके ब्वॉयफ्रेंड के कपड़े उतरवाए और फिर उनकी तस्वीरें मोबाइल कैमरे से खींचने के बाद रुपयों की मांग की। बाद में तीनों ने युवती के साथ उसके ब्वॉयफ्रेंड के सामने ही गैंगरेप किया। 

एसपी ने बताया कि युवती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। पुलिस ने कई संदिग्धों से पूछताछ की है, लेकिन अभी तक किसी को हिरासत में नहीं लिया है।
विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले इसी साल मार्च में दक्षिण गोवा के पालोलम बीच पर ब्रिटिश महिला की रेप के बाद हत्या कर दी गई थी। जबकि 2008 में भी अंजुना बीच पर ब्रिटिश किशोरी से गैंगरेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें