फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुजरात: पुलिस थाने से 20 शराब की पेटियां ले उड़े चोर

Sun, 06 Mar 2016 07:40 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली

सार

  • पुलिस थाने में ही डाल दिया चोरों ने डाका
  • जब्त की गई शराब की पेटियों पर किया हाथ साफ
विज्ञापन
थाने से शराब की पेटियां ले उड़े चोर - फोटो : demo pic
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस वारदात से गुजरात पुलिस की लापरवाही उजागर हुई है। गुजरात के करजन पुलिस थाने से 2 चोर करीब 20 शराब की पेटियां चुरा ले गए। इन पेटियों में 240 शराब बोतलें थीं। इनमें भारत में बनी विदेशी शराब थी जो पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर छापेमारी के दौरान जब्त की थी।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक वारदात को करजन पुलिस थाने के कम्पाउंड स्थित पुराने घरों से अंजाम दिया गया। करीब दो महीने के दौरान जब्त की गई शराब को पुलिस की नाक के नीचे से चोर ले उड़े और किसी को भनक तक नहीं लगी।

पुलिस के मुताबिक बीते गुरुवार को आधी रात के वक्त राजेश बरिया और सुनील पटेल नाम के बदमाशों ने चोरी की। बदमाशों ने किचन का दरवाजा खोला और इतने शातिराना ढंग से पुलिस की नाक के नीचे से शराब की पेटियों को ले उड़े और किसी को अगली सुबह तक इस बात का पता ही नहीं चला।
विज्ञापन


हालांकि शुक्रवार को दोनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच लिया और चोरी की गई शराब पेटियां भी बरामद कर लीं। 

सूत्रों के मुताबिक दोनों बदमाशों में से एक बरिया की बीवी करजन थाने में ही बतौर कम्प्यूटर ऑपरेटर काम करती है। तीन महीने पहले उसका गांधीनगर से ट्रांसफर हुआ था। गांधी नगर में बरिया की बीवी रेपिड रिस्पॉन्स सेल में बतौर सिपाही काम करती थी। बरिया की बीवी दूसरे बदमाश सुनील की भी रिश्तेदार बताई जाती है।

हालांकि पुलिस वालों ने इस वारदात में बरिया की बीवी की मिलिभगत से इन्कार किया है। सूत्रों के मुताबिक बरिया गिरफ्तारी के वक्त अपनी बीवी से खूब झगड़ा था।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें