फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की तस्वीर के साथ व्हाट्सएप पर किया था अश्लील कमेंट, पुलिस ने धर दबोचा

Wed, 03 May 2017 09:01 AM IST
amarujala.com- Presented by: मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्नाटक में व्हाट्सएप ग्रुप के एडमिन को गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि उसके ग्रुप में पीएम मोदी को लेकर अश्लील कंटेंट के साथ आपत्तिजनक फोटो शेयर की गई। कर्नाटक के उत्तारा कन्नाडा जिले में रहने वाले आरोपी का नाम कृष्ण सन्ना थाम्मा नाइक है और वो पेशे से एक ऑटो ड्राइवर है।
विज्ञापन


इंडिया टुडे की खबर के मुताबिक मंजूनाथ नाम का शख्स अपनी शिकायत लेकर मुरदेश्वर पुलिस स्टेशन पहुंचा। विरोध के बाद आरोपी एडमिन को गिरफ्तार कर लिया गया और उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस ग्रुप का नाम 'द बाल्स बॉयज' रखा गया था जहां पर गणेश नाइक नाम के शख्स ने कथित तौर पर विवादित फोटो शेयर की।

ये भी पढ़ें: इस महिला को UP सीएम योगी की फोटो से छेड़छाड़ करना पड़ा भारी

ऐसा माना जा रहा है कि किसी एडमिन को पहली बार पीएम मोदी के खिलाफ विवादित पोस्ट शेयर वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। लेकिन उत्तर प्रदेश का सीएम बनते ही योगी आदित्यनाथ के खिलाफ विवादित कंटेंट और फोटो इन सोशल साइट्स पर शेयर किए गए। इतना ही नहीं सीएम योगी को लेकर एक आपत्तिजनक तस्वीर वायरल करने के आरोप में कई लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें