फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुरः तीन और मासूमों की मौत, पीड़ितों ने की स्वास्थ्य मंत्री पर FIR की मांग

Wed, 16 Aug 2017 07:10 PM IST
amarujala.com, Presented by: विकास जांगड़ा
विज्ञापन
अस्पताल के बाहर प्रदर्शन करते पीड़ित परिजन - फोटो : ANI
विज्ञापन
गोरखपुर के बीआरडी अस्पताल में मौतों का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को फिर से तीन मरीजों की मौत हो गई। हालांकि मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर पीड़ित परिवार के लोगों ने बीआरडी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। लोगों में इस बात का गुस्सा था कि मामले में यूपी के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा मंत्री के खिलाफ केस दर्ज नहीं किया गया। 

अस्पताल में सोमवार को फिर से मौतें हुई। मातम का यह सिलसिला सुबह तब शुरू हुआ जब वार्ड में 10 दिन से भर्ती भठही कुशीनगर की गुड्डी (13) की मौत हुई। आंखों के आगे गुड्डी को दम तोड़ता देखकर दोघरा की मैना और फूलमती अपनी नौ साल की बच्ची मधु (9) की जान की चिंता में रोने लगीं। घंटों तक रोने के चलते मधु की मां मैना कई बार बेहोश हुईं।
विज्ञापन


थोड़ी देर बाद देवरिया के पांच माह के मासूम आनंद पुत्र उपेंद्र की मौत हो गई। दवा काउंटर के आगे उसकी दादी का विलाप देखकर लोगों की आंखें भर आईं। महराजगंज के कोठीभार थाना के लोहेपार गांव निवासी पिंटू की नौ दिन की बेटी किरन की लाश लेकर जब उसकी दादी रोते हुए निकलीं तो यह दृश्य देखकर हर कोई द्रवित हो गया। पिंटू और उसकी पत्नी का रोना देखकर कइयों की पलकें भीग उठीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें