फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सऐप ग्रुप पर CM योगी को धमकी वायरल, दो शिक्षामित्र नपे

Wed, 30 Aug 2017 03:50 PM IST
amarujala.com-presented by: आनंद
विज्ञापन
विज्ञापन
व्हाट्सऐप ग्रुप पर सीएम को धमकी देना दो शिक्षामित्रों को महंगा पड़ा। मैसेज वायरल होते ही जांच में दोनों दोषी पाए गए। मामला, देवरिया का है। हाई प्रोफाइल होने की वजह से एसपी ने एलआईयू से जांच कराई। जांच में चिह्नित हुए दोनों शिक्षामित्रों पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।    
विज्ञापन


जांच में पता चला कि गौरीबाजार कस्बा निवासी शैलेंद्र यादव और गोरखपुर जिला के बड़हलगंज के विकास पांडेय धमकी भरा संदेश वॉयरल किया है। दोनों शिक्षामित्र हैं। सदर कोतवाली में दोनों शिक्षामित्रों के खिलाफ सीएम को धमकी देने का केस दर्ज किया गया है।

पढे़ : आखिर क्या है मैरिटल रेप यानि 'वैवाहिक बलात्कार' और क्यों है विवाद?

एसपी राजीव मल्होत्रा ने बताया कि दोनों शिक्षामित्र सीएम को वाट्सअप पर धमकी भरा पोस्ट वॉयरल किए थे। जांच के बाद दोनों पर केस दर्ज कराया गया। एक माह पूर्व सुप्रीम कोर्ट ने शिक्षामित्रों का समायोजन रद्द कर दिया था। इससे बौखलाए शिक्षामित्रों ने न केवल प्रदेशव्यापी आंदोलन किया, बल्कि सोशल मीडिया पर भी सरकार के खिलाफ भड़ास निकालने का सिलसिला चल पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार को एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर सीएम योगी आदित्यनाथ को धमकी देने का एक संदेश वायरल हुआ। इसमें लिखा था कि आग से खेल रहे हो यागी जी क्योंकि शिक्षामित्र अभी हथियार नहीं उठाए हैं।

भगवान न करे, अगर हथियार उठा लिए तो फिर मत कहना कि उत्तर प्रदेश जल रहा है। हर विद्यालय में दो शिक्षामित्र हैं, यह आत्महत्या करना बंद करें और विद्यालय में शिक्षकों का सफाया करें। आर या पार विद्यालय हमारा रहेगा, क्योंकि 17 साल जो फसल बोई काटने के लिए और शिक्षक भर्ती कर दिए, क्या शिक्षामित्र सही नहीं थे, धोखा कर रहे हैं हमारे साथ अगर एक शिक्षामित्र दो मास्टर मारेगा तो 3.30 हजार मास्टर उ.प्र. से साफ हो जाएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें