गुरु और शिष्य का पवित्र रिश्ता एक बार फिर शर्मसार हुआ है, एक प्रिंसिपल ने 12 साल की छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ ऐसी हरकत की सह ना पाई वो।
घटना उत्तर प्रदेश के झांसी जिले की है। सकरार थाना इलाके के लुहारी गांव के पूर्व माध्यमिक विद्यालय के 55 साल के प्रिंसिपल धर्मेश शर्मा पर नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ का आरोप लगा है। आरोप है कि प्रिंसिपल ने 12 साल की छात्रा को अपने कमरे में बुलाया और फिर उसके साथ छेड़खानी की।
पढ़ें:- स्कूल में 8 साल की छात्रा से दुष्कर्म की कोशिश, गुस्साए लोगों ने प्रिंसिपल का किया ये हाल
28 नवंबर को यह घटना हुई। लेकिन बुधवार को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई, साथ ही प्रिंसिपल को निलंबित कर दिया गया। प्रिंसिपल इससे पहले भी छात्राओं के साथ छेड़खानी करने पर निलंबित किया जा चुका है।
12 वर्षीय छात्रा की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि उसका पति बाहर गया था, इसलिए वह घटना के दिन शिकायत नहीं कर पाई। महिला के मुताबिक बच्ची ने उसे घर आकर बताया कि प्रधानाध्यापक ने उसे अपने कमरे में बुलाया और उसके साथ गलत हरकत की।