फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने 50 हजार के इनामी सुमित को किया ढेर, मुठभेड़ में दरोगा को लगी गोली

Wed, 04 Oct 2017 01:29 AM IST
amarujala.com, Presented by: शारुख खान
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते एसपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक बार फिर एक बड़े अपराधी को ढेर किया है। इस एनकाउंटर में पुलिस ने 50 हजार के इनामी को मार गिराया है। जानिए कौन है वो 50 हजार का इनामी बदमाश
विज्ञापन


20 सितंबर की रात पोंटी चड्डा की शराब कंपनी के दो कर्मियों की हत्या कर कैश लूटने वाले गिरोह का बदमाश सुमित गुर्जर पुलिस मुठभेड़ में मंगलवार रात मारा गया। 50 हजार का इनामी सुमित गुर्जर सोमवार को बिसरख कोतवाली क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान पुलिस को चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया था। 

पढ़ें:- लूट के इरादे से आए बदमाशों को दौड़ाया, कार छोड़ भागे

मंगलवार को पुलिस ने सुमित गुर्जर व अन्य बदमाशों के क्षेत्र में बड़ी वारदात के इरादे से घूमने की सूचना पर जाल बिछाया था। बदमाशों को चाई-3 सेक्टर के गेट पर घेर लिया गया। पुलिस ने खेड़ा चौगानपुर कांड में लूटी गई शराब कंपनी के गार्ड की राइफल भी बरामद की है। 
विज्ञापन


सुमित के तीन साथी बदमाश फरार हो गए। मुठभेड़ के दौरान एक दरोगा भी गोली लगने से घायल हुए हैं। एसएसपी लव कुमार ने बताया कि मंगलवार रात पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ा चौगानपुर कांड के फरार आरोपी क्षेत्र में बड़ी वारदात करने वाले हैं। 

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
बदमाशों के कार में घूमने की सूचना पर सीओ अनित कुमार, सीओ अमित कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में कासना कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार, बिसरख कोतवाली प्रभारी अजय कुमार शर्मा और सेक्टर-58 कोतवाली प्रभारी अनिल प्रताप की टीम उनकी तलाश में जुट गई।

पुलिस टीम ने एटीएस गोल चक्कर के पास से बदमाशों की सफेद स्विफ्ट कार का पीछा किया। हड़बड़ी में बदमाशों की कार चाई-3 सेक्टर के गेट से टकराकर रुक गई।

पढ़ें:- लूट के इरादे से आए बदमाशों को ग्रामीणों ने दौड़ाया, कार और मोबाइल छोड़ हुए फरार

कार में सवार चार बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग की। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। इसमें एक बदमाश पुलिस की गोलियां लगने से घायल हो गया और तीन फायरिंग करते हुए अंधेरे का लाभ उठाकर भाग गए। 

घायल बदमाश को अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान परी चौक चौकी प्रभारी सतीश भी गोली लगने से घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

फाइल - फोटो : सांकेतिक चित्र
मारे गए बदमाश की पहचान सुमित गुर्जर निवासी चिरचिटा, थाना बालैनी (बागपत) के रूप में हुई है। फरार आरोपियों के संबंध में अंदेशा जताया जा रहा है कि वह खेड़ा चौगानपुर कांड के ही आरोपी अनिल राणा, सोनू पंडित और विकास निवासी बागपत हैं।

पुलिस ने मौके से राइफल व पिस्टल बरामद कर पड़ताल की। राइफल के नंबर से पता चला कि यह वही राइफल थी, जो गिरोह ने खेड़ा चौगानपुर गोल चक्कर के पास दोहरे हत्याकांड व शराब कंपनी के कैश के साथ लूटी थी। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें