एक तरफ जहां जनता कैश किल्लत का सामना कर रही है, वहीं देश में नए नोटों की धांधली भी जोरों से चल रही है। आयकर विभाग समेत बड़े विभाग आए दिन छापेमारी कर करोड़ों रुपये के घोटालों का खुलासा कर रहे हैं। हैदराबाद से ऐसा ही मामला सामने आया जहां एक कैब ड्राइवर के अकाउंट से करोड़ों रुपये की लेन देन का मामला सामने आया है।
आयकर विभाग ने छापेमारी में पाया कि नोटबंदी के लागू होने के बाद हैदराबाद के उबर कैब ड्राइवर के अकाउंट से करीब 7 करोड़ रुपये की लेन देन की गई है। सूत्रों के अनुसार नवंबर के दूसरे हफ्ते में कैब ड्राइव के अकाउंट में करोड़ों रुपये डाले गए और बाद में उन्हें आरटीजीएस के जरिए निकाल लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि आरोपी का स्टेट बैंक ऑफ हैदराबाद में खाता है, जिसमें करोड़ों रुपये की धांधली की गई।
Hyd: Rs 7 Cr found in account of cab driver,after interrogation agreed to pay taxes under PMGY on this amount deposited post #Demonitisation
— ANI (@ANI_news) December 23, 2016