मुंबई एयरपोर्ट से सोने की तस्करी का ऐसा मामला सामने आया है, जिसे जानकर हर कोई दंग रह गया। बुधवार को यहां दो महिलाओं और पुरुष को गिरफ्तार किया गया, जो सोने की तस्करी के लिए अपने मलाश्य का इस्तेमाल कर रहे थे। हालांकि पुरुषों को सोने की ऐसी तस्करी करते हुए अक्सर पकड़ा गया है, लेकिन महिलाओं को अपने मलाश्य में सोना छुपाकर ले जाने का ये पहला मामला है, जो अपने आप में अलग है।
दोनों महिलाओं से 450 ग्राम सोना और पुरुष से 270 ग्राम सोना बरामद किया गया। ये दोनों महिलाएं बैंकॉक से मुंबई आई थीं, इस दौरान कस्टम अधिकारियों ने उन्हें जांच मशीन से पार हो कर निकलने को कहा। अधिकारियों को उनके शरीर में मेटल होने का शक हुआ तो वे दोनों से पूछताछ करने लगे।