यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के गढ़ गोरखपुर के संतकबीरनगर में बदमाशों के हौंसले बुलंदी पर लगते हैं। सोमवार को हुई घटना से तो ऐसा ही लगता है। यहां बरदहिया बाजार में खरीदारी करने आई बस्ती की दो सगी बहनों को असलहे के दम पर बाइक सवार दो युवकों ने अगवा कर लिया और मोहम्मदपुर कठार गांव स्थित स्कूल में छोटी बहन के साथ दोनो युवकों ने रेप किया। करीब चार घंटे बाद आरोपियों के चंगुल से छूटीं बहनों ने डायल 100 पर पुलिस को सूचना दी। फिलहाल, पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
बस्ती जिले की रहने वाली 32 और 22 वर्षीय दोनों बहने शादीशुदा हैं। सोमवार को वह बरदहिया बाजार में साड़ी खरीदने आई थीं। पीड़ित छोटी बहन ने बताया कि बाजार में ही दो बाइक से दो युवक मिले और असलहा दिखाकर उन्हें जबरन बाइक पर बैठा लिया। दूसरा युवक पीछे-पीछे दूसरी बाइक से चल रहा था।