फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरे बाजार विवाहिता का तमाशा, दो युवक बताने लगे उसे अपनी-अपनी पत्नी

Thu, 14 Sep 2017 10:57 AM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
विज्ञापन
बीच सड़क पर एक महिला को अपनी-अपनी पत्नी बताकर दो युवकों के बीच हाथापाई होने की अजीबोगरीब खबर सामने आई है। दरअसल, मामला पटना के बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर चौक का है। महिला दो बच्चों की मां है। वाकये के दौरान भी महिला ने गोद में दोनों बच्चों को ले रखा था।
विज्ञापन


जब वह सड़क से गुजर रही थी, तो अचानक दो युवक उसे अपनी- अपनी पत्नी बताकर झगड़ा करने लगे तभी इस अफरा-तफरी भरे तमाशे को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। पहला युवक महिला को अपने बच्चे की मां बता रहा था तो वहीं दूसरा युवक उसे अपनी पत्नी। जब मामला ज्यादा बढ़ गया तो किसी युवक के इसकी सूचना नजदीकी पुलिस थाने को दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तीनों को अपनी जिप्सी में बैठाकर थाने ले गई। जहां पुलिस ने बारी-बारी करके तीनों से पूछताछ की। चौंकाने वाली बात यह है कि मामले को जानकार पुलिस भी चकरा गई। 

पढ़ें- सनकी आशिक से प्रेमिका ने किया शादी से इनकार, प्रेमी ने किए चाकू से 15 वार
 
विज्ञापन

असल में दोनों दावेदार युवक महिला के पति

पूछताछ के बाद बिदुपुर के थानेदार विनोद यादव ने बताया कि असल में दोनों दावेदार युवक महिला के पति हैं। पहले युवक धर्मेंद्र दास ने बताया कि महिला से उसकी शादी हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी और शादी के बाद उसके दो बच्चे भी हुए थे। लेकिन उसके बाद अचानक एक दिन उसकी पत्नी कंचन उसे छोड़कर भाग गई थी। जिसके बाद उसने सड़क पर दूसरे युवक के साथ अपनी पत्नी को देखा तो उसे घर ले जाने की जिद करने लगा। लेकिन दूसरा युवक भी उसे अपनी पत्नी बता रहा था। जो कंचन का प्रेमी था और दोनों कुछ समय पहले मंदिर में शादी की थी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें