फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वजीफा लेकर लौट रही छात्राओं के साथ दरिंदगी

Tue, 05 Apr 2016 05:27 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कन्नौज

सार

  • वैन सवार लुटेरों ने 2 छात्राओं के दिनदहाड़े किया अगवा
  • एक को चलती गाड़ी से फेंका तो एक को जहर खिला दिया
  • छात्रा से लूट लिए वजीफे के पैसे और पहने हुए जेवर
  • दम तोड़ने से पहले छात्रा ने बयां की बदमाशों की करतूत
  • गाड़ी से फेंकी गई दूसरी छात्रा का नहीं लगा कोई सुराग
विज्ञापन
दम तोड़ने से पहले छात्रा ने बयां की बदमाशों की करतूत - फोटो : demo
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वो छात्रवृत्ति के पैसे लेकर घर को लौट रही थी लेकिन बदमाशों की उस पर नजर पड़ गई। वैन सवार बदमाशों ने घर के लिए लिफ्ट देने के बहाने उन्हें बुलाया और फिर तमंचा दिखाकर अगवा कर लिया। छात्रा के साथ उसकी सहेली भी बदमाशों के चंगुल में फंस गई। इसके बाद जो हुआ उसे हैवान ही अंजाम दे सकता है।
विज्ञापन


यूपी के कन्नौज के तिर्वा में मारुति वैन सवार लुटेरों ने सरेराह दो छात्राओं को तमंचे के बल पर अगवा कर लिया, लूटपाट की और विरोध पर एक छात्रा के मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चलती वैन से फेंक दिया। दूसरी छात्रा को जबरन जहर खिलाकर तिर्वा के इंदरगढ़ तिराहे पर छोड़ दिया। कुछ ही देर में छात्रा की मौत हो गई। वैन से फेंकी गई छात्रा भी लापता है।

मेडिकल कालेज में मौजूद तिर्वा कोतवाली के डडियन गांव निवासी वेदराम वर्मा ने बताया कि उनकी पुत्री रुचि (19) गौतमबुद्ध डिग्री कालेज सहियापुर में बीएससी की छात्रा थी। सोमवार सुबह 10 बजे वह पंजाब नेशनल बैंक की इंदरगढ़ शाखा से छात्रवृत्ति के 3500 रुपये निकालकर लौट रही थी। बैंक में ही उसे एक सहेली मिली। दोनों तिर्वा आने के लिए इंदरगढ़ के प्राइवेट बस अड्डे पर खड़ी थीं, तभी एक वैन के चालक ने तिर्वा चलने की बात कही। 
विज्ञापन


दोनों वैन के निकट पहुंची ही थीं कि वैन में बैठे चार बदमाशों में से एक ने तमंचा निकालकर दोनों को धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया और तिर्वा की ओर गाड़ी बढ़ा दी।  

बदमाशों ने रुचि से 3500 रुपये, मोबाइल, चांदी की तोड़ियां और अन्य जेवरात लूट लिए। सहेली ने विरोध किया तो बदमाशों ने उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर उसे चलती वैन से फेंक दिया। कुछ दूर आने के बाद रुचि को जबरन जहरीला पदार्थ खिलाकर तिर्वा के इंदरगढ़ तिराहे के निकट उतार दिया।
विज्ञापन

एक को चलती गाड़ी से फेंका तो एक को जहर खिला दिया

गाड़ी से फेंकी गई दूसरी छात्रा का नहीं लगा कोई सुराग - फोटो : demo
छात्रा किसी तरह तिर्वा के खैरनगर रोड स्थित अपने चाचा घनश्याम वर्मा की कपड़े की दुकान पर पहुंची और पूरा घटनाक्रम बताकर बेहोश हो गई। वह सहेली का नाम, पता नहीं बता सकी। 

चाचा ने एंबुलेंस के जरिए रुचि को तुरंत मेडिकल कालेज पहुंचाया। यहां इलाज के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर उसे कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया। कानपुर ले जाए जाते समय उत्तरीपूरा के निकट रुचि ने दम तोड़ दिया। 

परिजन शव लेकर मेडिकल कालेज आ गए। सूचना पाकर पुलिस क्षेत्राधिकारी सुरेंद्र पाल सिंह, तिर्वा कोतवाल आरपी पांडेय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी हासिल की। सीओ ने बताया कि घटनास्थल इंदरगढ़ थाने का है। रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए इंदरगढ़ एसओ को मेडिकल कालेज बुलाया
गया है। 

सीओ के मुताबिक दूसरी छात्रा का पता लगाने के लिए इंदरगढ़ पुलिस पटेल नगर तिराहे से पट्टी गांव तक सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों में छानबीन कर रही है। बैंक के सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें