इलाहाबाद के सरायकिला क्षेत्र के तिल्हापुर गांव में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां एक ही घर में तीन अधजली लाशें मिली हैं। जानकारी के मुताबिक घर के एक बक्से में मिले तीनों शव मां बेटियों के हैं। इस घटना के दौरान महिला का पति भी घर में ही मौजूद था।
बक्से में तीन शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।